बड़ी खबर

झारखंड में घूमने आई स्पेन की महिला के साथ हैवानियत, 7-8 युवकों ने मारपीट के बाद किया गैंगरेप

दुमका (Dumka) । झारखंड (Jharkhand) के दुमका जिले (Dumka district) के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट के स्पेन की विदेशी महिला (foreign woman) से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। हालांकि अबतक इस मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक स्पेन की एक महिला व एक पुरुष टूरिस्ट दो अलग-अलग बाइक से निकले थे। देर शाम हो जाने की वजह से हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के समीप दोनों विश्राम के लिए रुके थे। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक देर रात करीब 10 बजे 7 से 8 की संख्या में पहुंचे युवकों ने पहले उनके साथ मारपीट की फिर महिला के साथ दुष्कर्म भी किया। इस घटना में दोनों घायल हो गए हैं।


इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस रात में ही घटनास्थल के पास पहुंचकर दोनों को सरैयाहाट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां महिला का इलाज चल रहा है। सरैयाहाट अस्पताल के बाहर सुरक्षा में पुलिसकर्मी तैनात हैं। किसी को भी अस्पताल के अंदर जाने नहीं दिया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक इस घटना में पुलिस ने हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुंजी गांव के चार युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार, जरमुंडी एसडीपीओ संतोष कुमार व दुमका डीएसपी रात से ही हंसडीहा में कैंप कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम के साथ रात में ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

Share:

Next Post

सुक्‍खु से नाराज और बैचेन थे विधायक, लेकिल इस पैमाने पर बगावत करेंगे इसका अंदाजा पार्टी को नहीं था

Sat Mar 2 , 2024
नई दिल्‍ली (New Dehli)। हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा चुनाव में दिग्गज कांग्रेस अभिषेक मनु सिंघवी (Veteran Congress Abhishek Manu Singhvi)की हार कांग्रेस के लिए बड़ी शर्मिंदगी (big embarrassment)की बात हो सकती है। हालांकि, केंद्रीय नेतृत्व और खुद सिंघवी को पहले से जानकारी थी कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu)से नाराज कुछ […]