
जबलपुर। पाटन थाने में राहुल पटैल निवासी बसेड़ी शहपुरा ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि शाम लगभग 5 बजे अपने गांव के गुड्डा रैकवार एवं सुमता बाई पटैल के साथ शहुपरा से पाटन जा रहा था। तभी वे देवी सुरैया मोड़ के पास पहुॅचे और वह बाथरूम करने के लिये रूका तभी शहपुरा तरफ से एक मोटर सायकल क्रमांक एमपी 49 एम एस 8951 का चालक तेज गति लापरवाही से चलाते हुये आया एवं गुड्डा एवं सुमता बाई केा पीछे से टक्कर मार दिया जिसस दोनेां केा हाथ पैर सिर एवं शरीर में चोटे आई है। घटना के बाद दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved