img-fluid

MP में तेज रफ्तार कार ने बाइक को रौंदा, तीन लोगों की मौत

June 23, 2026

मुरैना। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना (Morena) के अंबाह थाना क्षेत्र के किशनपुरा बंबा के पास सोमवार की देर रात तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इलाज के दौरान तीन बाइक सवारों की जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है।

सफारी गाड़ी ने पीछे से मारी टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार पलना गांव निवासी रामहेत छारी उम्र 55 साल, पुष्पेन्द्र उर्फ बल्लू राजावत उम्र 55 साल, कुम्हेर सिंह उम्र 60साल तीनों ही अंबाह में शादी समारोह में खाना खाकर बल्लू उर्फ पुष्पेंद्र राजावत को मुख्य हाईवे पर बने मकान तक छोड़ने जा रहे थे।


  • जैसे ही किशनपुरा बंबा के पास बल्लू उर्फ पुष्पेंद्र राजावत के घर के सामने ही बाइक धीमी की, इतने में ही अंबाह से पोरसा की तरफ जा रही तेज रफ्तार सफारी गाड़ी ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।

    जिससे तीनों गंभीर घायल हो गए। तीनों को अंबाह अस्पताल लाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल मुरैना रेफर किया, जहां पर तीनों ने एक एक करके दम तोड़ दिया। हाइवे पर भीड़ जमा हो गई और जाम भी लग गया। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंच गई, सफारी गाड़ी को जब्त कर, जाम खुलवाया।

    Share:

  • भोपाल में LNCT ग्रुप के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, 200 करोड़ के घोटाले में हुई कार्रवाई

    Tue Jun 23 , 2026
    भोपाल। भोपाल (Bhopal) के शैक्षणिक ग्रुप एलएनसीटी (LNCT Group) से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कार्रवाई तेज कर दी है। ईओडब्ल्यूए के एफआईआर दर्ज करने के बाद ईडी ने मामले मे जांच शुरू की है। मंगलवार को ईडी ने एलएनसीटी ग्रुप के अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर जांच शुरू की है। बता दें […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved