देश

महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी में दो फाड़! विधायक रईस शेख ने दिया इस्तीफा

मुंबई। समाजवादी पार्टी की महाराष्ट्र इकाई में सबकुछ ठीक नहीं है। पिछले 6 महीने से जिस बात की आशंका जताई जा रही थी, आखिरकार आज वही हुआ। महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के बड़े नेता रईस शेख ने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। रईस शेख ने अपने इस्तीफे की कॉपी प्रदेश अध्यक्ष अबू आजमी को सौंपा है। हालांकि रईस शेख सार्वजनिक तौर पर अपने इस्तीफे की वजह पर खुलकर नहीं बोल रहें हैं, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अबू आजमी के मनमाने रवैये और उनकी कार्यप्रणाली से रईस शेख काफी नाराज हैं।


महाराष्ट्र में सपा का जनाधार लगातार कमजोर होता जा रहा है। सपा के मुस्लिम और उत्तर भारतीय मतदाताओं का झुकाव AIMIM और कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है। समाजवादी पार्टी को महाराष्ट्र में कैसे मजबूत बनाया जाए और कैसे युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ा जाए, इसको लेकर रईस शेख ने बाकायदा एक डिटेल कार्यक्रम बनाकर राज्य नेतृत्व को सौंपा था। पिछले साल भर से रईस शेख पार्टी के भीतर सुधार लाने के लिए लड़ रहे थे, लेकिन उनकी एक ना सुनी गई। अबू आजमी ने रईस शेख के सुझाव पर काम नहीं किया। उलटे रईस शेख को पार्टी में आईसोलेट करने की कोशिश की गई। सूत्रों की मानें तो रईस शेख के भिवंडी विधानसभा क्षेत्र में भी राज्य नेतृत्व की ओर से हस्तक्षेप करने की कोशिश की जा रही थी।

Share:

Next Post

जेलों में बंद 195 कैदियों ने दी थी UP बोर्ड की परीक्षा, जानें कितने हुए पास

Sat Apr 20 , 2024
डेस्क। गाजियाबाद, आगरा, लखनऊ की जेलों सहित उत्तर प्रदेश की विभिन्न जेलों में बंद कैदियों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की परीक्षा दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन कैदियों में से 10वीं की परीक्षा देने वाले 97.80 प्रतिशत और 12वीं की परीक्षा देने वाले 82.86 प्रतिशत कैदी पास हुए। उत्तर […]