विदेश

मास्को में 12-17 उम्र के बच्‍चों पर शुरू हुआ Sputnik-V का परीक्षण

मास्को। रूस(Russia) में कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण (Infection) में तेजी से उछाल आने के बाद यह नया परीक्षण शुरू किया गया है। मास्को में 12-17 साल की उम्र के किशोरों के बीच कोरोना की स्पूतनिक-वी वैक्सीन (Sputnik-V vaccine) का चिकित्सीय परीक्षण शुरू किया गया। उप महापौर अनास्तासिया राकोवा ने बताया, इस परीक्षण के लिए 100 स्वयंसेवकों का चयन किया गया है, जिन्हें पहले कोरोना संक्रमण नहीं हुआ है और वे पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं।
किशोरों को आमतौर पर वयस्कों के लिए दी जाने वाली खुराक की तुलना में स्पूतनिक-वी की छोटी खुराक मिलेगी। रूस(Russia) में कोरोना वायरस (Corona Virus) संक्रमण (Infection) में तेजी से उछाल आने के बाद यह नया परीक्षण शुरू किया गया है।
बता दें कि रूस की राजधानी मॉस्को में मई में कोरोना वायरस के नए मामलों में तेजी देखने को मिली थी। वहीं, अब यहां कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के सामने आने की खबरों ने विशेषज्ञों की चिंता बढ़ा दी है। कोरोना के इस वेरिएंट को ‘मॉस्को स्ट्रेन’ कहा जा रहा है। रूसी राजधानी में चंद हफ्तों में मरीज तीन गुना हो गए हैं। इसलिए कई पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। वहीं, स्पूतनिक वी वैक्सीन के निर्माता इस कोरोना स्ट्रेन के खिलाफ टीके की प्रभाविता का पता लगाने के काम में जुट गए हैं।



कुछ दिनों पहले मॉस्को में 9056 नए मरीज मिले। यह दो सप्ताह पहले 3000 ही थे। 2020 के आरंभ में शुरू हुई कोरोना महामारी के बाद के ये सर्वाधिक मामले हैं। मॉस्को की आबादी 1.20 करोड़ है। नए मामलों को तेजी से बढ़ते देख मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने एक सप्ताह के कई पाबंदियों का एलान किया है।
इनमें लुजिनिकी स्टेडियम के बाहर यूरो-2020 फैन जोन के आसपास लोगों की संख्या सीमित करने, बड़े कार्यक्रमों में 1000 से ज्यादा लोगों को आमंत्रित नहीं करने, बड़े मनोरंजन कार्यक्रम बैन करने, डांस हॉल व फैन जोन अस्थाई रूप से बंद करने के आदेश दिए हैं। 29 जून तक रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक फूड हॉल्स, मॉल्स, जू, खेल के मैदान, बार, रेस्रां बंद रहेंगे।
इससे एक दिन पहले उन्होंने चेतावनी दी थी कि शहर कोरोना की नई लहर का सामना कर रहा है। शायद यह कोविड के नए वैरिएंट के कारण हो रहा है। उन्होंने कहा कि संक्रमण तीन गुना हो चुका है।

Share:

Next Post

अमेरिका में गोलीबारी, तीन लोगों की मौत, दो घायल

Tue Jul 6 , 2021
डलास। अमेरिका (America) के डलास(Dalas) के निकट हुई गोलीबारी(Firing) में तीन लोगों की मौत (3 death) हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गए। डलास पुलिस (Dalas Police) ने बताया कि इस गोलीबारी के किसी संदिग्ध आरोपी की अभी पहचान नहीं की है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गोलीबारी […]