खेल

राष्ट्रमंडल खेल 2022 के लिए श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम घोषित

कोलंबो। श्रीलंका क्रिकेट (Sri Lanka Cricket) ने आगामी राष्ट्रमंडल खेल 2022 (Commonwealth Games 2022) के लिए अपनी 15 सदस्यीय राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम (15 member national women’s cricket team) की घोषणा (announced) कर दी है।

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए पिछले महीने भारत के खिलाफ घर में तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला खेलने वाली टीम को ही बरकरार रखा गया है। यह श्रृंखला श्रीलंकाई टीम 2-1 से हार गई थी। स्टार बल्लेबाज चमारी अट्टापट्टू को टीम का कप्तान बनाया गया है।


भारत के खिलाफ अपनी पहली श्रृंखला के दौरान प्रभावित करने के बाद सलामी बल्लेबाज विशमी गुणरत्ने कप्तान चमारी अट्टापट्टू के साथ पारी की शुरूआत कर सकती हैं, ऑलराउंडर कविशा दिलहारी को भी टीम में शामिल किया गया है।

श्रीलंका को ग्रुप बी में रखा गया है। श्रीलंकाई टीम 30 जुलाई को एजबेस्टन में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी।

राष्ट्रमंडल खेलों के लिए श्रीलंकाई टीम इस प्रकार है- चमारी अट्टापट्टू (कप्तान), हसीनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, विशमी गुणरत्ने, मालशा शेहानी, निलाक्षी डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, अमा कंचना, अचिनी कुलसुरिया, इनोका रणवीरा, उदेशिका प्रबोधनी, सुगंधिका सिलवा, रश्मी डी। ओशादी रणसिंघे और अनुष्का संजीवनी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप : भारतीय दल ने चौथे दिन जीते दो रजत

Wed Jul 20 , 2022
म्यूनिख। भारत (India) ने वर्ल्ड शूटिंग पैरा स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप (world shooting para sports world cup), म्यूनिख में अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हुए सोमवार को चौथे दिन दो और रजत पदक (two more silver medals) जीते। राहुल जाखड़, दीपेंद्र सिंह और अनुरोध की तिकड़ी ने पी5 मिक्स्ड टीम 10 मीटर एसएच1 इवेंट में रजत […]