भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

जल्द घोषित होगी प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्षों से मांगे नाम

भोपाल। प्रदेश भाजपा की कार्यकारिणी जल्द घोषित होगी। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जिलाध्यक्षों से नाम मांगे हैं। जानकारी के अनुसार,भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति और मोर्चों के साथ प्रकल्पों में अब डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, शिक्षक, प्रोफेसर व चार्टर्ड एकाउंटेंट के साथ प्रबुद्ध लोग भी दिखाई देंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री सुहास भगत ने सभी जिलाध्यक्षों से वर्चुअल मीटिंग में कहा कि सभी जिलों से वरिष्ठ और समर्पित कार्यकर्ताओं की सूची भी तैयार की जाए और प्रदेश कार्यसमिति के लिए नाम भेजे जाएं।
शर्मा ने इसके साथ ही कहा कि आजीवन सहयोग निधि का काम अब हमें समाप्त करना है, इसलिए पूरा हिसाब जल्द से जल्द प्रदेश कार्यालय पहुंचाएं। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने 100 दिन पूरे किए हैं। केंद्र सरकार के भी एक साल हो गए हैं। सोशल मीडिया के जरिए दोनों ही सरकारों के कार्यों को निचले स्तर तक पहुंचाना है, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि कोविड के प्रोटोकॉल न टूटें। जिलाध्यक्ष और पदाधिकारी यह ध्यान रखें कि उनके जिले में कोई भी जनप्रतिनिधि या पदाधिकारी 14 अगस्त तक किसी भी तरह का सार्वजनिक आयोजन न करें और न ही ऐसे कार्यक्रमों में भाग लें। जो भी कार्यकर्ता पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए हैं वे सभी अपना टेस्ट करा लें।

 

Share:

Next Post

ट्रेन में सफर होगा महंगा, बाजार के मुताबिक होगा किराया

Sun Aug 2 , 2020
एयरलाइंस की तर्ज पर रेलवे में भी टिकटों की कीमत तय नहीं प्राइवेट कंपनियां जितना चाहें उतना ले सकती हैं किराया भोपाल। ट्रेन चलानेवाली प्राइवेट कंपनियां जितना मर्जी उतना किराया रख सकती हैं। इस किराये के लिए उन्हें किसी भी अथॉरिटी से कोई मंजूरी लेने की जरूरत नहीं है। यह कंपनियां भारतीय रेलवे के नेटवर्क […]