देश राजनीति

प्रदेश की सरकार किसानों के साथ छल कर रही: आशुतोष सिन्हा

जौनपुर। प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के साथ छल कर रही है। किसानों की फसल का उचित मूल्य नहीं दिया जा रहा है, जिससे किसान बेहाल होकर सड़क पर उतर आया है। फिर भी किसान विरोधी भाजपा सरकार किसानों की नहीं सुन रही है। उक्त बातें सपा के वाराणसी से नवनिर्वाचित एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।


उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में होने वाले विधान सभा चुनाव में किसान और यहां की जनता भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेगी। आज प्रदेश का किसान और जवान दोनों अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। जनता अब जाग चुकी है और आगामी चुनाव में प्रदेश में पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

चोर दरवाजे से सत्ता प्राप्ति का सपना न देखे कांग्रेस :नंदकिशोर

Wed Jan 20 , 2021
पटना। वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि विपक्षी दलों के नेता चोर दरवाजे से सत्ता की कुर्सी पर आसीन होना चाहते हैं। लेकिन, बिहार में सत्ता की कुर्सी तक पहुंचने का कोई चोर दरवाजा नहीं है। सिर्फ एक ही दरवाजा है, जिसका रास्ता जनता और जन सरोकार से होकर जाता […]