भोपाल। प्रदेश में निकट भविष्य में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा ने जमावट शुरू कर दी है। इस बार भाजपा निकाय चुनाव में नए चेहरे उतारने जा रही है। जिसमें ज्यादातर युवाओं को मौका मिलेगा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने इसको लेकर संकेत दे दिए हैं। प्रदेश भाजपा कार्यालय में निकाय चुनाव को लेकर बैठक बुलाई गई। शर्मा ने युवाओं को निकाय चुनाव में मौका दिए जाने के सवाल पर कहा कि चुनाव में जैसी जरूरत होगी वैसा फैसला लिया जाएगा। हालांकि उन्होंने इसके संकेत दिए हैं कि निकाय चुनाव में नौजवानों को टिकट दिए जाएंगे। पार्टी ने निकाय चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है।
Share:Related Articles
सात दिन की छुट्टी पर ऊर्जा मंत्री तोमर
सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी भोपाल। प्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार के अगले दिन सिंधिया खेमे के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्र सिंह तोमर अचानक एक हफ्ते के अवकाश पर चले गए हैं। उन्होंने इसकी सूचना खुद सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। मंत्री ने लिखा कि ‘आप सीाी को सूचित करते हुए खेद हो […]
सरकारी स्कूलों के छात्रों को नए साल में गणवेश मिलने की उम्मीद
राज्य शिक्षा केंद्र ने वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी भोपाल। इस साल सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को छह माह की देरी से गणवेश मिलेगा। इस बार स्कूलों में आधा सत्र बीत चुका है।अब तक गणवेश उपलब्ध नहीं हो सका है।राज्य शिक्षा केंद्र ने गणवेश वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। गणवेश वितरण के […]
MP: विवाद सुलझाने पहुंचे पुलिसकर्मियों को महिलाओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
भोपाल। मध्यप्रदेश के भोपाल (Bhopal) के परवलिया थाना क्षेत्र (Parvaliya police station area) में शुक्रवार रात विवाद हो गया। विवाद सुलझाने पहुंची डायल-100 के पुलिसकर्मियों पर सपेरा बस्ती की महिलाओं (Women of Sapera Basti) ने हमला कर दिया और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। बाद में अतिरिक्त पुलिस बल (additional police force) के पहुंचने से पहले ही मारपीट […]