img-fluid

Stock market में तेजी, बढ़त के साथ कारोबार कर रहे Sensex-Nifty

March 16, 2021

मुम्बई। कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन यानी मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों (Domestic Stock market) ने तेजी के साथ सत्र का आगाज किया। शेयर बाजार (Stock market) में लगातार दो दिन की गिरावट के बाद मंगलवार को खरीदारी है। सेंसेक्स (Sensex) 355 अंक ऊपर 50,750.67 पर कारोबार कर रहा है, जो कल 50,395 पर बंद हुआ था। इंडेक्स ने कारोबार के दौरान दिन के सबसे निचले लेवल 50,448.98 को भी छुआ।


सेंसेक्स में एशियन पेंट्स का शेयर 3.5% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इसी तरह HCL टेक और इंफोसिस के शेयरों में भी 2-2% से ज्यादा की बढ़त है। निफ्टी इंडेक्स भी 87 अंकों की बढ़त के साथ 15,016.55 पर कारोबार कर रहा है। बाजार में आईटी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है। निफ्टी IT इंडेक्स 2% की बढ़त के साथ 26,565.65 पर कारोबार कर रहा है। दूसरी ओर मेटल शेयरों में 1% की गिरावट है। BSE पर 2,797 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,548 में बढ़त और 1,082 शेयरों में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 208.06 लाख करोड़ रुपए है, जो कल 206.88 लाख करोड़ रुपए था।

एशियाई बाजारों तेजी का असर भारतीय बाजार पर देखने को मिला। सुबह 9,30 बजे, बीएसई सेंसेक्स 203 अंक या 0.40 फीसदी तक की बढ़त के साथ 50,598 के स्तर पर कारोबार करते हुए नजर आया. वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 54 अंक या 0.36 फीसदी की तेजी के साथ 14,984 के स्तर पर रिकॉर्ड किया गया।

Share:

  • Mamata Banerjee का नॉमिनेशन होगा रद्द? BJP ने चुनाव आयोग से की शिकायत

    Tue Mar 16 , 2021
    कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव (West Bengal Election 2021) का संग्राम तेज होता जा रहा है। बीजेपी ने नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ रहीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) का नॉमिनेशन रद्द करने की मांग की है। बीजेपी का आरोप है कि ममता ने अपने नामांकन में 6 मुकदमों की जानकारी नहीं दी है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved