img-fluid

शेयर बाजार : शुरुआती गिरावट के बाद नये शिखर पर बंद हुआ बाजार

January 14, 2021

मुंबई। विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी दिग्गज कंपनियों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजार आज शुरुआती गिरावट से उबरकर नये रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुये। मुनाफा वसूली के दबाव में आरंभ में शेयर बाजारों में बिकवाली हावी रही, लेकिन दोपहर होते-होते बाजार हरे निशान में लौट आये।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 91.84 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की छलांग लगाकर 49,584.16 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 30.75 अंक यानी 0.21 प्रतिशत चढ़कर 14,595.60 अंक के ऐतिहासिक स्तर पर बंद हुआ। मझौली और छोटी कंपनियों के सूचकांकों में भी बढ़त रही।

बीएसई का मिडकैप 0.29 प्रतिशत चढ़कर 19,143 अंक पर और स्मॉलकैप 0.17 प्रतिशत की मजबूती के साथ 18,882.23 अंक पर रहा। सेंसेक्स की कंपनियों में टीसीएस और इंडसइंड बैंक के शेयर तीन प्रतिशत के करीब चढ़े। एलएंडटी में भी करीब दो प्रतिशत की तेजी रही। एचसीएल टेक्नोलॉजीज का शेयर ढाई फीसदी से अधिक टूट गया।

अधिकतर एशियाई बाजार हरे निशान में रहे। एशिया में हांगकांग का हैंगसेंग 0.93 प्रतिशत, जापान का निक्की 0.85 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.05 प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.91 प्रतिशत लुढ़क गया। यूरोप में शुरुआती कारोबार में ब्रिटेन का एफटीएसई 0.65 प्रतिशत और जर्मनी का डैक्स 0.52 फीसदी चढ़ा।

Share:

  • श्रीनगर में टूट गया ठंड का 25 साल पुराना रिकॉर्ड, इतना रहा तापमान

    Thu Jan 14 , 2021
    नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में ठंड चरम पर है। कंपकंपाती सर्दी ने जनजीवन को अस्त व्यस्त कर दिया है। श्रीनगर शहर में ठंड ने गुरुवार को 25 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। श्रीनगर शहर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान माइनस 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर के इतने कम तापमान ने पिछले […]
    सम्बंधित ख़बरें

    फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल
    October 13, 2026
    bhopal

    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]

    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved