व्‍यापार

Stock market मामूली गिरावट के साथ खुले, उतार-चढ़ाव जारी

मुम्बई। कारोबारी सप्ताह के तीसरे दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार (Domestic Stock market) मामूली गिरावट पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 58.75 अंक (0.12 फीसदी) की नीचे के साथ 50305.21 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 24.90 अंक यानी 0.17 फीसदी नीचे 14885.60 के स्तर पर खुला। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 386.76 अंक या 0.78 फीसदी के लाभ में रहा। शुरुआती कारोबार में 694 शेयरों में तेजी आई, 522 शेयरों में गिरावट आई और 71 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 


शेयर बाजार में लगातार तीन दिन की गिरावट के बाद उतार-चढ़ाव है। NSE निफ्टी इंडेक्स 12 अंक गिरकर 14,897.75 पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह सेंसेक्स भी 17 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 50,381.63 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स में ONGC और NTPC के शेयरों में सबसे ज्यादा 2-2% की गिरावट है, जबकि ITC और HDFC बैंक के शेयरों में 1-1% की बढ़त है। BSE पर 2,839 शेयरों में कारोबार हो रहा है। 1,025 में बढ़त और 1,652 में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप भी घटकर 206.11 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कल 207.28 लाख करोड़ रुपए था।

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान आईटीसी, टेक महिंद्रा, एल एंड टी, एचडीएफसी बैंक और गेल के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स, बीपीसीएल, ओएनजीसी और हिंडाल्को के शेयर लाल निशान पर खुले। प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 99.71 अंक (0.20 फीसदी) नीचे 50,264.25 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 47.20 अंक (0.32 फीसदी) नीचे 14,863.30 के स्तर पर था।

Share:

Next Post

INDORE : दो हजार करोड़ से ज्यादा की जमीनें अब तक हो गईं सरेंडर

Wed Mar 17 , 2021
  20 लाख स्क्वेयर फीट से ज्यादा के भूखंड पीडि़तों के लिए करवाए उपलब्ध… पहली बार पुलिस-प्रशासन का ऐसा खौफ आया नजर इंदौर। भूमाफियाओं (Land mafia) के खिलाफ पूर्व में भी दो बड़े अभियान चले मगर भूखंड पीडि़तों (plot victims) को अधिक न्याय नहीं मिल सका। मगर इस बार कलेक्टर मनीष सिंह (collector Manish Singh) […]