img-fluid

कब्रिस्तान से लड़कियों की लाशें चुरा कर घर में सहाता, जाने कौन है ये ‘इतिहासकार’

January 09, 2022

अनातोली। रूस (Russia) के अनातोली मोस्कविन (Anatoly Moskvin) नाम के एक अपराधी ने शादी करने की इच्छा जाहिर करते हुए मेन्टल इंस्टिट्यूट (mental institute) से रिहाई की मांग की है। इस अपराधी ने अपने घर में 26 लड़कियों की लाशों को गुड़िया की तरह सजाकर रखा था। यह आरोपी कब्रिस्तान से लड़कियों की लाशें चुरा लेता था और अपने घर में ले जाकर उन्हे सजा देता था। 


बता दें कि पहले वह एक इतिहासविद् हुआ करता था। अनातोली मोस्कविन ने रूस के मेन्टल इंस्टिट्यूट (mental institute) में निवेदन किया है की उसे वहां से छोड़ दिया जाते ताकि उसकी शादी हो सके। मोस्‍कविन रूस के निज़नी नावोगरट शहर (city of navograt) का रहवासी है। मोस्‍कविन को साल 2011 के नवम्‍बर में इस आरोप के चलते गिरफ्तार किया गया था कि उसने 3 से 12 साल वाली उम्र की लड़कियों की 26 लाशें कब्रों से निकालीं और उन्हें अपने घर ले गया। उस वक़्त पुलिस ने उसका एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें ये लाशें सोफ़े के ऊपर रखी हुईं थी।

इसके बाद मोस्‍कविन (moskvin) को रूस पैनल कोड के आर्टिकल 244 के तहत दोषी करार दिया गया,जिसके तहत कब्र और शवों को अपवित्र करने वालों को सजा दिए जाने का प्रावधान है। फिर बाद में उसे मनोचिकित्‍सक के पास इलाज के लिए भेज दिया गया। गिरफ्तारी के बाद मोस्‍कविन ने एक इंटरव्‍यू में बच्‍चों के प्रति सहानुभूति प्रकट करने की कोशिश भी की थी साथ ही उसने ये भी कहा था कि उसे विश्‍वास है कि वह विज्ञान या काले जादू से इनकी जिंदगी वापस ला सकता था।

Share:

  • महाराष्ट्र सरकार ने कोरोना पर प्रतिबन्ध लगाते हुए बनाई नई गाइडलाइं, जानिए क्‍या है नए नियम

    Sun Jan 9 , 2022
    मुंबई। महाराष्‍ट्र (Maharashtra) में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार (state government) ने कोरोना पाबंदियों को देखते हुए कई नई गाइडलाइंस बनाई हैं। नई गाइडलाइंस के अनुसार रविवार ब्यूटी सैलून को बाल काटने वाले सैलून के साथ जोड़ा जाएगा और 50% क्षमता के साथ खुला रहने के निर्देश दिए साथ ही, जिम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved