img-fluid

इंदौर में चोरी के टेम्पो ट्रैवलर का आतंक, कई वाहनों को मारी टक्कर; ऑटो चालक गंभीर

October 13, 2026

इंदौर। इंदौर के हीरा नगर थाना क्षेत्र में चोरी के टेम्पो ट्रैवलर से कई जगहों पर टक्कर मारने का मामला सामने आया है। सायाजी होटल के सामने से वाहन चोरी करने के बाद चालक ने भानगढ़ से लेकर एमआर-10 और अंशुल चौराहे तक कई दुर्घटनाएं कर दीं। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि वाहन चोरी करने वाला आरोपी भी घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती है।


  • दरअसल, इंदौर के विजयनगर थाना क्षेत्र स्थित सायाजी होटल के सामने से टेम्पो ट्रैवलर चोरी की गई थी। इसके बाद चालक वाहन लेकर हीरा नगर थाना क्षेत्र के भानगढ़ पहुंचा, जहां एक बाइक को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद एमआर-10 रोड पर करनावत होटल के सामने टेम्पो ट्रैवलर ने एक ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो चालक के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद चालक ने अंशुल चौराहे पर बिजली के खंभे में भी जोरदार टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टेम्पो ट्रैवलर सहित क्षतिग्रस्त बाइक और ऑटो को जब्त कर लिया। वहीं, वाहन चोरी करने वाला मुख्य आरोपी भी गंभीर रूप से घायल होकर बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस उसकी निगरानी कर रही है। आरोपी के होश में आने के बाद पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Share:

  • फ्रांसीसी गणराज्य के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'लेज्यॉं द'ऑनर' के नाइट की उपाधि से सम्मानित होंगे सुनील भारती मित्तल

    Tue Oct 13 , 2026
    ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है  नई दिल्ली। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक और अध्यक्ष सुनील भारती मित्तल को फ्रांसीसी गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम इमैनुएल मैक्रों ने राष्ट्रीय सम्मान ‘लेज्यॉं द’ऑनर’  के नाइट की उपाधि से सम्मानित करने की घोषणा की है। नेपोलियन बोनापार्ट ने वर्ष 1802 में ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ की स्थापना की थी। यह फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। सुनील भारती मित्तल को भारत और फ्रांस के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के उनके दीर्घकालिक प्रयासों तथा दूरसंचार और डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस घोषणा पर फ्रांस के राजदूत थिएरी मातू ने कहा, “सुनील भारती मित्तल वर्ष 1992 में एयरटेल के शुरुआती दिनों से ही तीन दशक से अधिक समय से फ्रांस के मित्र रहे हैं। उन्होंने दशकों से लगातार इन संबंधों को मजबूत किया है और यह दिखाया है कि फ्रांसीसी और भारतीय कारोबारी प्रयास मिलकर क्या हासिल कर सकते हैं। आज वह यूटेलसैट के उपाध्यक्ष के रूप में इन संबंधों को आगे बढ़ा रहे हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है, जब हमारे दोनों देश अंतरिक्ष और डिजिटल प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में साथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं। उन्हें ‘लेज्यॉं द’ऑनर’ प्रदान करके फ्रांसिस गणराज्य के राष्ट्रपति एक ऐसे उल्लेखनीय करोबारी नेता को सम्मानित कर रहे हैं, जिन्होंने भारत में फ्रांस को एक स्थायी साझेदार बनाने में योगदान दिया है।” इस सम्मान पर सुनील भारती मित्तल ने कहा, “फ्रांसीसी गणराज्य द्वारा दिए गए इस गरिमापूर्ण सम्मान से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved