img-fluid

इंदौर में पीएनजी कनेक्शन पर सख्ती… 7 दिन में आवेदन नहीं किया तो कटेंगे एलपीजी कनेक्शन

April 15, 2026

54 कालोनियों और रहवासी सोसायटियों के 17 हजार से ज्यादा लोगों को आज से जारी होंगे नोटिस

इन्दौर। शहर (Indore) में पाइप लाइन (paip lain) के माध्यम से पीएनजी (PNG) पहुंचने के बावजूद कनेक्शन (Connections) नहीं लेने वालों पर अब कड़ी कार्रवाई की तैयारी है। जिला प्रशासन (District Administration) ने शहर की 54 कॉलोनी और रहवासी सोसायटियों को चिह्नित किया है, जहां 17 हजार से ज्यादा लोगों ने पहले से पीएनजी लाइन बिछी होने या हाल ही में आने के बाद भी कनेक्शन के लिए आवेदन नहीं किया है। ऐसे लोगों को आज से नोटिस जारी किए जाएंगे।

जिला आपूर्ति नियंत्रक एमएल मारू ने बताया कि ऐसे सभी उपभोक्ताओं को आज से नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नोटिस मिलने के बाद 7 दिनों के भीतर पीएनजी कनेक्शन के लिए आवेदन करना अनिवार्य होगा। अगर तय समय में आवेदन नहीं किया जाता है तो सबसे पहले संबंधित उपभोक्ताओं की घरेलू गैस सिलेंडर रिफिलिंग बुकिंग बंद की जाएगी। इसके बाद भी पालन नहीं होने पर उनका गैस कनेक्शन पूरी तरह निरस्त कर दिया जाएगा।


  • जोनल टीमें करेंगी निगरानी
    प्रशासन ने सभी आपूर्ति अधिकारियों और जोनल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में प्रोजेक्ट ऑफिसर के साथ समन्वय कर साइट विजिट करें। जहां पाइप लाइन डाले 30 से 90 दिन हो चुके हैं, वहां विशेष रूप से निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उपभोक्ता कनेक्शन ले रहे हैं या नहीं। प्रशासन का उद्देश्य पीएनजी के उपयोग को बढ़ावा देना है, ताकि शहर में सिलेंडर पर निर्भरता कम हो और उपभोक्ताओं को सुरक्षित व निरंतर गैस आपूर्ति हो सके।

    हाईराइज और कॉलोनियों पर फोकस
    विभाग ने शहर की कई प्रमुख हाईराइज इमारतों और कालोनियों के नाम भी जारी किए हैं। इनमें कृष्णा विहार, कृष्णा पार्क, केदार नगर, एसएन एनक्लेव, शैलपुत्री सॉलिटेयर सहित कई कॉलोनियों और मल्टीस्टोरी बिल्डिंग्स शामिल हैं। यहां पाइप लाइन होने के बावजूद बड़ी संख्या में लोग अभी भी कनेक्शन नहीं ले रहे हैं। इन क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

    Share:

  • KKR की हार पर कप्तान का सीधा वार, कहा-यही है फेलियर की असली वजह

    Wed Apr 15 , 2026
    नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का खराब प्रदर्शन जारी है। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 32 रन की हार के बाद टीम को इस सीजन में चौथी हार झेलनी पड़ी, जबकि एक मैच बारिश के कारण बेनतीजा रहा। इस हार के बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे ने टीम […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved