img-fluid

दिल्ली के होटल और बिहार में मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए – कांग्रेस सांसद मनोज कुमार

June 04, 2026


नई दिल्ली । कांग्रेस सांसद मनोज कुमार (Congress MP Manoj Kumar) ने मांग की कि दिल्ली के होटल और बिहार में मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में (At Hotel in Delhi and private hospital in Muzaffarpur Bihar) हुए भीषण अग्निकांड के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए (Strict Action should be taken against those responsible for the Massive Fire) ।


  • दिल्ली के मालवीय नगर स्थित होटल में आग लगने की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मनोज कुमार ने कहा कि 21 लोगों की मौत हो चुकी है और अभी भी कई लोग जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की नींद अब खुली है। उन्होंने कहा कि इस हादसे की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए और यह स्पष्ट होना चाहिए कि इतनी बड़ी लापरवाही आखिर कैसे हुई। कांग्रेस सांसद ने कहा कि दिल्ली की घटना में 21 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। कई लोग अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। अंतरराष्ट्रीय मीडिया इस घटना को प्रमुखता से दिखा रहा है, जिससे देश की छवि को भी नुकसान पहुंचा है। सवाल यह है कि इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? जांच पहले क्यों नहीं हुई? व्यवस्था और प्रशासन दोनों पूरी तरह फेल हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि समय रहते निगरानी और जांच होती तो इस तरह की घटना को रोका जा सकता था। उन्होंने कहा कि लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है और सरकार को इस पर जवाब देना होगा।

    मनोज कुमार ने होटल के लाइसेंस को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार होटल को केवल छह कमरों का लाइसेंस मिला था, जबकि वहां 25 कमरे संचालित किए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में सिर्फ होटल मालिक ही नहीं, बल्कि संबंधित सरकारी विभागों की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। यदि लाइसेंस छह कमरों का था तो 25 कमरे कैसे चल रहे थे? यह सवाल सीधे सरकार और प्रशासन पर खड़ा होता है। होटल संचालकों का कहना है कि छोटे-छोटे लाइसेंस के लिए भी बड़े पैमाने पर पैसे लिए जाते हैं। ऐसे आरोपों की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

    वहीं, बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित अस्पताल में आग लगने की घटना पर कांग्रेस सांसद ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि यह बेहद दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने कहा कि मैं मृतकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि पीड़ित परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे। खबर है कि चार लोगों की मौत हो गई है और कुछ लोग अभी भी वेंटिलेटर पर हैं। इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए।

    मनोज कुमार ने कहा कि अस्पतालों को लाइसेंस जारी करते समय सुरक्षा मानकों और आवश्यक व्यवस्थाओं की गहन जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां भी लापरवाही सामने आए, वहां दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग अपने परिजनों के इलाज की उम्मीद लेकर अस्पताल पहुंचे थे, उन्होंने वहीं अपने प्रियजनों को खो दिया। यह बेहद पीड़ादायक स्थिति है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है, लेकिन यह भी जांच का विषय है कि शॉर्ट सर्किट आखिर क्यों हुआ और सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई। कांग्रेस सांसद ने दोनों घटनाओं की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए।

    Share:

  • बिहार में सरकार और प्रशासन की मिलीभगत से लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं निजी अस्पताल - राजद नेत्री रोहिणी आचार्या

    Thu Jun 4 , 2026
    पटना । राजद नेत्री रोहिणी आचार्या (RJD leader Rohini Acharya) ने आरोप लगाया कि बिहार में सरकार और प्रशासन की मिलीभगत से (In Bihar in connivance with the Government and Administration) निजी अस्पताल लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहे हैं (Private Hospitals are playing with People’s Lives) । रोहिणी आचार्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved