विदेश

बिना शादी के यौन संबंध बनाने पर Indonesia में सख्‍ती, सरेआम 20-20 कोड़ों की सजा

जकार्ता। इंडोनेशिया (Indonesia)में शरिया शासित प्रांत आचे में चार जोड़ों को बिना शादी शारीरिक संबंध बनाने (Make a physical relationship without marrying) पर 20-20 कोड़ों की सजा सुनाई गई। इन सभी जोड़ों का पहले मेडिकल टेस्ट हुआ और फिर हथकड़ी बांधकर जमीन पर बैठा दिया गया जहां इन पर कोड़े बरसाए गए। इस क्रूरता को लोगों ने अपनी आंखों से देखा।


 इंडोनेशिया (Indonesia) का यह प्रांत अपनी कड़ी सजाओं के लिए अकसर चर्चा में रहता है। इसके खिलाफ मानवाधिकार संगठन (Human rights organization) आवाज उठाते रहे हैं और राष्ट्रपति जोको विडोडो से इसे रोकने की अपील की जाती है।

हालांकि, आचे के लोग इसका समर्थन करते हैं। आचे इंडोनेशिया का अकेला शरिया शासित प्रदेश है। करीब 50 लाख की आबादी वाले प्रांत में 98 फीसदी मुस्लिम रहते हैं। आमतौर पर इस तरह की कड़ा सजा देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुटती है। लेकिन कोरोना के चलते अब छोटी जगह पर कम लोगों के बीच ऐसा किया गया है।

Share:

Next Post

हैवान पति : अवैध संबंधों के शक में कुल्हाड़ी से काट दिए पत्नी के हाथ-पैर के पंजे

Wed Mar 10 , 2021
भोपाल। भोपाल में दिल दहलाने वाली वारदात हुई।यहां एक वहशी पति ने अपनी पत्नी का हाथ और पैर फरसे से काट दिया।बात ये थी कि पति शराबी है और उसे अपनी पत्नी के चाल-चलन पर शक था। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार (Arrest) कर लिया है। पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती […]