बड़ी खबर

‘छात्रों को करते हैं निर्वस्त्र’, जादवपुर विवि में छात्र की आत्महत्या पर बंगाल CM का लेफ्ट परिवार पर वार

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोलकाता स्थित जादवपुर विश्वविद्यालय में रैगिंग के शिकार हुए फर्स्ट ईयर स्टूडेंट की मौत के लिए मार्क्सवादियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने वामपंथियों पर प्रतिष्ठित संस्थानों में आतंक का माहौल बनाने का भी आरोप लगाया है।

राज्य में इस घटना को लेकर रोष है। भारी हंगामे के बीच सोमवार को बेहाला में एक सभा में मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि छात्र वामपंथियों द्वारा रैगिंग और यातना का शिकार था। उन्होंने कहा कि ये लोग कौन हैं? वे मार्क्सवादी हैं। आज भी वे बंगाल में भाजपा और कांग्रेस के साथ मिले हुए हैं। वे तृणमूल को अपना प्रमुख दुश्मन मानते हैं। उन्हें जरा भी शर्म नहीं है।


इस मामले में अब तक दो अन्य छात्रों के साथ जादवपुर यूनिवर्सिटी के मुख्य होस्टल में रहने वाले पूर्व छात्र को स्नातक की पढ़ाई करने वाले 18 वर्षीय छात्र की आत्महत्या और रैगिंग के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने हत्या और साजिश का मामला दर्ज किया है, जबकि राज्य बाल अधिकार निकाय कड़े पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों को लागू करने पर विचार कर रहा है। दरअसल, स्नातक के छात्र स्वप्नदीप कुंडू ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने गिरफ्तार पूर्व छात्र की पहचान सौरभ चौधरी के तौर पर की है, जिसने 2022 में गणित में एमएससी की पढ़ाई पूरी की थी। मृतक के पिता ने सौरभ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया।

Share:

Next Post

लाल किले से PM मोदी ने तय किया 2023-24 का सियासी एजेंडा, विपक्षी गठबंधन पर साधा निशाना

Tue Aug 15 , 2023
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से 10 वीं बार ध्वजारोहण किया । उन्होंने करीब 90 मिनट का संबोधन दिया। अपने भाषण में पीएम ने 2047 तक देश को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि, अगले 5 साल में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में […]