उत्तर प्रदेश बड़ी खबर

अचानक बिगड़ी मुलायम सिंह यादव की तबीयत, मेदांता में भर्ती

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संरक्षक (Patron) और पूर्व मुख्यमंत्री (former Chief Minister) मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की एक बार फिर से तबीयत बिगड़ (sick) गई है। 82 वर्षीय मुलायम सिंह को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मुलायम सिंह रुटीन चेकअप के लिए मेदांता अस्पताल गए थे, जहां उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल में ही भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार अखिलेश यादव मुलायम सिंह से मिलने के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल जा सकते हैं।


एक पहले भी मुलायम सिंह की बिगड़ी थी तबीयत
पिछले साल एक जुलाई को भी यूपी के पूर्व सीएम मुलायम सिंह की तबीयत बिगड़ी थी। तब भी इन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराय गया था। मुलायम सिंह को बेचैनी महसूस होने पर अस्पताल लाया गया था, जहां उनकी तबीयत बिगड़ी थी। डॉक्टरों की सलाह के बाद उन्हें भर्ती करा दिया गया था। इससे पहले मुलायम सिंह यादव को पेशाब की नली में संक्रमण के बाद लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। कई दिनों तक वहां इलाज चला था। इसके बाद वहां से छुट्टी मिल गई थी।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल ने अस्पताल जाकर मुलायम सिंह यादव का हाल लिया था। जुलाई में भी मुलायम सिंह यादव मेदांता में भर्ती हुए थे। उस वक्त उन्हें आंत में समस्या थी हालांकि इलाज के बाद उन्हें आराम मिल गया और घर भेज दिया गया था। मुलायम सिंह यादव अक्सर स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना करते रहते हैं।

Share:

Next Post

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था बुरी तरह चरमराई, चीन से फिर लिया भारी लोन

Sat Jun 25 , 2022
नई दिल्ली। दूसरों के रहमों-करम पर टिके पाकिस्तान (pakistan) की हालत (condition) दिन ब दिन खराब होती जा रही है। देश की अर्थव्यवस्था (economy crashed badly) बुरी तरह चरमा चुकी है। रोजमर्रा जैसी चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं। वो दिन दूर नहीं जब पाकिस्तान दिवालिया घोषित हो जाए। इस भयावह संकट (catastrophic crisis) […]