उज्‍जैन न्यूज़ (Ujjain News)

निगम मुख्यालय और झोन कार्यालयों पर लगी सुझाव पेटी

  • इस बार का नगर निगम का बजट लोगों के सुझाव पर बनाया जाएगा

उज्जैन। नगर निगम के वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट इस बार शहर की जनता की राय लेकर बनाया जाएगा। नागरिक किस तरह का बजट चाहते हैं इसके सुझाव उनसे माँगे जा रहे हैं। इसके लिए निगम मुख्यालय सहित झोन कार्यालयों में सुझाव पेटी लगाई गई है। नगर निगम द्वारा प्रतिवर्ष अपने आय-व्यय का निर्धारण किया जाता है इसके लिए बजट बनाया जाता है। वित्तय वर्ष 2023-24 का निगम बजट शहर की जनता के अनुरूप होगा। महापौर मुकेश टटवाल ने इस हेतु शहर की जनता से शहर विकास एवं निगम आय में बढ़ोतरी के लिए 25 फरवरी तक सुझाव मांगे हैं। इसके लिए निगम मुख्यालय सहित समस्त 6 झोन कार्यालयों में सुझाव पेटी लगाई गई है जिसमें नागरिक बजट संबंधि अपने सुझाव इसमें डाल सकते है। महापौर ने बताया कि नगर निगम का वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट शहर की जनता के अनुरूप हो इसके लिए शहरवासियों से सुझाव अमंत्रित किए गए है। इस हेतु नगर निगम मुख्यालय, समस्त 6 झोन कार्योलयों के साथ ही महापौर कार्यालय में एक सुझाव पेटी की व्यवस्था की गई है जिसमें नागरिक बजट से संबंधित अपने सुझाव इन पेंटी में डाल सकते हैं।


इसमें शहरवासी जिस प्रकार से अपने शहर का विकास चाहते है उसी अनुरूप बजट बनाया जाएगा, नगर निगम यह बजट आय बढ़ाने के लिए होगा साथ ही जिस प्रकार देश आत्मनिर्भर के लिए आगे बढ़ रहा है उसी प्रकार नगर निगम भी आत्मनिर्भर की ओर बढ़ते हुए अपनी आय को बढ़ाएगा महापौर ने कहा कि बजट में क्या-क्या होना चाहिए साथ ही शहर की जनता बजट में क्या चाहती है इस हेतु सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। बजट में यह भी प्रावधान किया जाएगा कि उज्जैन शहर में बढ़ते श्रद्धालुओं की संख्या को ध्यान में रखते हुए यात्री निवास, शहर के प्रमुख स्थलों पर सहायता केंद्र बनाए जाएंगे जिसमें शहर की जानकारी उपलब्ध रहेगी साथ ही यह भी कार्य योजना बनाई जाएगी कि नगर निगम की सीमा क्षेत्र में प्रवेश द्वार जो बने हुए हैं वहां पर झांकी का निर्माण किया जाए जिससे शहर में प्रवेश करते समय एक आनंद की अनुभूति हो जिस प्रकार इंदौर रोड से आने वाले महामृत्युंजय द्वार एवं नानाखेड़ा स्थित समुद्र मंथन की रोटरी है उसी प्रकार शहर के अन्य प्रमुख प्रवेश द्वारों पर झांकी बनाई जाएगी।

Share:

Next Post

उच्च न्यायालय के निर्देश के विरोध में अभिभाषकों ने नहीं किया काम

Tue Feb 14 , 2023
न्यायालयीन कार्य से दूर रहकर मुख्य न्यायाधिपति के नाम सौंपा ज्ञापन उज्जैन। जिला अभिभाषक संघ अभिभाषक सदस्यों ने सोमवार को न्यायिक कार्य नहीं किया और उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों का विरोध करते हुए मुख्य न्यायाधिपति उच्च न्यायालय के नाम ज्ञापन सौंपा। अभिभाषक संघ अध्यक्ष अशोक यादव की मौजूदगी में माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय […]