फिल्म और टेलीविजन जगत से कोरोना काल में कई खुशी की खबरें आती रही हैं। इस दौर में किसी के घर किलकारी गूंजी तो कोई शादी के बंधन में बंध गया। शादी एक ऐसा पवित्र बंधन है जिस बंधन में बंधने के लिए हर लड़का-लड़की बेसब्री से इंतजार करता है। अब खबर है कि टेलीविजन का चर्चित धारावाहिक ‘सुहानी सी एक लड़की’ की फेम अभिनेत्री राजश्री रानी (Rajshri Rani)। भी शादी के बंधन में बंध गई हैं। (Rajshri Rani) ने अपने ऑनस्क्रीन भाई गौरव जैन (Gaurav Mukesh Jain) से शादी कर ली है।
गौरव और राजश्री ने पारंपरिक रीति रिवाज से ग्वालियर में सात फेरे लिए हैं। दोनों की शादी की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। कोरोना वायरस के चलते राजश्री और गौरव ने अपने मेहमानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के भी सारे उपाय अपनाए थे। साथ ही इस शादी के कार्यक्रम में केवल कुछ करीबी रिश्तेदार और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।
शादी की इन तस्वीरों को राजश्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। जिसमें राजश्री लाल और पिंक रंग का लहंगा पहना हुआ था। इसके साथ कुंदन की ट्रेडिशनल ज्वैलरी से राजश्री ने अपने लुक को कम्प्लीट किया।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved