img-fluid

सुमित मिश्रा की आई प्रतिक्रिया, कहा- जिला कार्यकारिणी का गठन पूरी संगठनात्मक प्रक्रिया और व्यापक परामर्श के बाद किया गया

October 28, 2025

इंदौर। भारी विरोध के बाद अब नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक अनुशासित और विचारधारा आधारित संगठन है। जिला कार्यकारिणी का गठन पूरी संगठनात्मक प्रक्रिया और व्यापक परामर्श के बाद किया गया है।

उन्होंने आगे कहा – कार्यकारिणी की घोषणा के बाद कुछ तत्वों द्वारा दुष्प्रचार किया गया, जबकि जिनके नामों को लेकर इस्तीफों की बात कही गई, उन्होंने स्वयं वीडियो जारी कर इन अफवाहों का खंडन किया है। मीडिया रिपोर्टों में भी यह स्पष्ट हुआ है कि दुष्प्रचार फैलाने वाले कुछ लोगों के संबंध कांग्रेस से जुड़े हुए हैं।

भाजपा में जिम्मेदारियाँ देना एक सतत और निरंतर प्रक्रिया है। संगठन में सभी को उनकी सक्रियता, समर्पण और योग्यता के आधार पर आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। भाजपा एक परिवार है, जहाँ हर कार्यकर्ता का सम्मान और स्थान है। हम सब मिलकर संगठन को और अधिक मजबूत करेंगे।

Share:

  • बार-बार आते हैं चक्‍कर तो न करें इग्‍नोर, गंभीर बीमारी के हो सकते हैं शिकार

    Wed Oct 29 , 2025
    नई दिल्ली। कई लोगों को अक्सर ही चक्कर आने की शिकायत होती है। ज्यादातर लोगों को ये समस्या सुबह या अचानक सोकर उठने के बाद महसूस होती है। आमतौर पर ये अपने आप ठीक हो जाता है और इसमें घबराने जैसी कोई बात नहीं होती है लेकिन अगर आपको बार-बार चक्कर आने या सिर घूमने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved