धर्म-ज्‍योतिष

इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे ग्रहों के राजा सूर्य देव

साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) 4 दिसंबर को लग रहा है। इस दिन मार्गशीर्ष अमावस्या है और शनिवार का दिन होने से शनैश्चरी अमावस्या (Shani Amavasya) का भी संयोग है। शनैश्चरी अमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण है। सूर्य और शनि पिता-पुत्र हैं, लेकिन यह भी सत्य है ​कि दोनों में बनती नहीं है। फिर भी ज्योतिष में सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है।
ज्‍योतिष के अनुसार सूर्य देव को आत्मा, पिता, मान- सम्मान, सफलता, प्रगति एवं सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में उच्च सेवा का कारक ग्रह माना जाता है। सूर्य देव इस समय वृश्चिक राशि में विराजमान हैं। आने वाले 15 दिनों तक सूर्य देव वृश्चिक राशि में ही विराजमान रहेंगे। सूर्य देव वृश्चिक राशि में रहकर कुछ राशियों पर विशेष कृपा कर रहे हैं। सूर्य देव के शुभ होने पर व्यक्ति का सोया भाग्य भी जाग जाता है



वृष राशि
धन- लाभ होगा, जिससे आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। मानसिक शांति रहेगी। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी और व्यापार के लिए समय शुभ कहा जा सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अफसरों का सहयोग मिलेगा। दिसंबर में मेष से लेकर मीन राशि वालों के जीवन में आएगा बड़ा बदलाव, ज्योतिषाचार्य से जानें अपनी राशि का हाल

मिथुन राशि

कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। माता- पिता का सहयोग मिलेगा। नौकरी और व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि
वाणी में मधुरता रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार विस्तार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। मासिक अंकराशि : दिसंबर के महीने में इन तारीखों में जन्मे लोग करेंगे नई शुरुआत, खुलेंग तरक्की के रास्ते, कामयाबी चुमेगी कदम

मकर राशि
कारोबार के विस्तार की योजना साकार होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। वस्त्रादि उपहार भी मिल सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के साथ दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। आयात-निर्यात कारोबार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। माता का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा।

Share:

Next Post

शादी के बाद भारतीय नहीं कहलाएंगी कटरीना, नागरिकता पाने लग जाएंगे 7 साल, यह है वजह

Thu Dec 2 , 2021
नई दिल्‍ली । विक्की कौशल और कटरीना कैफ (Vicky Kaushal and Katrina Kaif) की शादी (marriage) 7 से 9 दिसंबर तक सवाई माधोपुर (Rajasthan) के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में होने जा रही है। राजस्थान में शादी से पहले वे मुंबई (Mumbai) में कोर्ट मैरिज करेंगे। मगर शादी के बाद भी कटरीना भारतीय नागरिक (Indian […]