देश मनोरंजन

शादी के बाद भारतीय नहीं कहलाएंगी कटरीना, नागरिकता पाने लग जाएंगे 7 साल, यह है वजह

नई दिल्‍ली । विक्की कौशल और कटरीना कैफ (Vicky Kaushal and Katrina Kaif) की शादी (marriage) 7 से 9 दिसंबर तक सवाई माधोपुर (Rajasthan) के सिक्स सेंसेस फोर्ट बरवाड़ा में होने जा रही है। राजस्थान में शादी से पहले वे मुंबई (Mumbai) में कोर्ट मैरिज करेंगे। मगर शादी के बाद भी कटरीना भारतीय नागरिक (Indian citizens) नहीं कहलाएंगी। इसके लिए उन्हें 7 साल लग जाएंगे। दरअसल, कैट का असली नाम कटरीना टरक्वॉट है। उनके पास अभी विदेशी पासपोर्ट और विदेशी नागरिकता है। भारतीय कानून के अनुसार वे शादी के बाद भारतीय नागरिक नहीं कहलाएंगी। इसके लिए उन्हें एक कानूनी प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा।


भारत में इस प्रकार के विवाहों को स्पेशल मैरिज एक्ट 1955 के प्रावधानों के द्वारा शासित किया जाता है। यह एक्ट विभिन्न धर्मों, जाति और संप्रदाय के लोगों पर भी लागू होता है, इसलिए इस अधिनियम के अंतर्गत भारतीय नागरिकता के अलावा दूसरे देश की नागरिकता वाले व्यक्ति से विवाह करने को भी इसके तहत शामिल किया गया है।

यदि एक पार्टनर परमानेंटली इंडिया में और दूसरा टेंपरेरी इंडिया में रहता है तो इस अधिनियम के अंतर्गत उन्हें 30 दिन का नोटिस देना अनिवार्य होता है। इस अधिनियम के अंतर्गत विदेशी नागरिक एवं भारतीय नागरिक के विवाह को रजिस्टर भी किया जा सकता है।

कोई भी कपल जो भारतीय, एनआरआई और चाहे विदेशी हो और वो भारत में शादी करना चाहता हाे, उसे धार्मिक सेरेमनी या फिर सिविल मैरिज सेरेमनी पूरी करना अनिवार्य होगा। वीजा और इमिग्रेशन के लिए मैरिज रजिस्ट्रार द्वारा जारी किया गया मैरिज सर्टिफिकेट भी आवश्यक होगा। इसमें केवल मैरिज रजिस्ट्रेशन पर्याप्त नहीं होगा। आपको एक रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, जो यह दिखाता हो कि आपकी शादी हो चुकी है, देना जरूरी होता है। इस सर्टिफिकेट की कोई एक्सपायरी डेट नहीं होती है। एक रजिस्टर्ड विवाह तलाक न होने तक वैध होता है।

विदेशी नागरिक भारतीय मूल के व्यक्ति से शादी करे तो क्या वह भारतीय नागरिक बन सकता है, उसे किन कानूनी प्रक्रिया से गुजरना होगा?

भारत में शादी करना नागरिकता का आधार नहीं है। भारतीय नागरिकता अधिनियम 1955 के अंतर्गत नागरिकता रजिस्ट्रेशन के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। जिसके लिए भारतीय नागरिक से विवाह करना एवं उसके बाद 7 साल तक भारत में निवास करना अनिवार्य शर्तें हैं। नागरिकता नियम 1955 की धारा 5 (1) (C) के अंतर्गत फार्म 3 में भारतीय नागरिक से विवाह करने वाला व्यक्ति नागरिकता के लिए आवेदन कर सकता है। इसके विपरीत यूके में मात्र विवाह करने से आपको वहां की नागरिकता मिल सकती है।

इसका मतलब यह हुआ कि भारत में कटरीना कैफ को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते लगभग 17 साल हो गए हैं, लेकिन उन्हें विक्की कौशल से शादी के बाद भारत की नागरिक बनने के लिए 7 साल का और इंतजार करना होगा। फिर एक कानूनी प्रक्रिया के बाद विदेशी कटरीना भारतीय मूल की नागरिक कहलाएंगी।

यह भी एक ऑप्शन
इसके अलावा बाहर का एक व्यक्ति भारत में नागरिकता प्राप्त कर सकता है, यदि वह पिछले 14 साल में से 11 साल तक भारत में रहा है और आवेदन करने से पहले एक साल तक भारत में लगातार रहा है। इसलिए अगर वह ऐसा आवेदन करना चाहती हैं, तो कटरीना बिना शादी के भी भारतीय नागरिक बन सकती हैं।

Share:

Next Post

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण देश की सबसे शक्तिशाली महिला, नीता अंबानी दूसरे स्थान पर

Thu Dec 2 , 2021
नई दिल्ली। फॉर्च्यून इंडिया की ओर से जारी भारत की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में इसका खुलासा हुआ है। इस सूची में विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन तीसरे, बायोकॉन की कार्यकारी चेयरमैन किरण मजूमदार शॉ चौथे और भारत बायोटेक की सह-संस्थापक एवं संयुक्त प्रबंध निदेशक सुचित्रा इला पांचवें स्थान पर […]