img-fluid

मार्च में 4 बार गोचर होंगे सूर्य, इन राशियों की चमकेगी किस्‍मत, होगा धन लाभ

March 06, 2026

नई दिल्ली। मार्च 2026 में सूर्य ग्रह (Sun planet) की विशेष चाल का असर कई राशियों (Zodiac signs) पर दिखाई देगा। इस महीने सूर्य कुल चार बार गोचर करेंगे, जो मुख्य रूप से पांच राशियों के लिए करियर, आत्मविश्वास, यश और धन लाभ का संकेत देते हैं। द्रिक पंचांग के अनुसार पहला गोचर 5 मार्च की रात 1 बजे पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में होगा। इसके बाद 15 मार्च को सूर्य मीन राशि (Pisces) में प्रवेश करेंगे। 18 मार्च की सुबह सूर्य उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेगा और महीने के अंत में 31 मार्च की शाम 8 बजकर 16 मिनट पर रेवती नक्षत्र में प्रवेश करेगा।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए मार्च का महीना नेटवर्किंग और करियर के लिहाज से बहुत शुभ रहेगा। नौकरी और व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। आपकी बातचीत और व्यक्तित्व लोगों को आकर्षित करेगा। एक से अधिक स्रोतों से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है और कोई बड़ा अवसर हाथ लग सकता है।

सिंह राशि
सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं। मार्च के इस महीने में लीडरशिप क्वालिटी और प्रभाव बढ़ेगा। खासकर सरकारी और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा मिलेगा। कामकाज का विस्तार होगा और नई संपत्ति खरीदने के योग हैं।


  • तुला राशि
    तुला राशि वालों का करियर रफ्तार पकड़ सकता है। अचानक लाभ मिलने के योग हैं। पार्टनरशिप में काम करने वालों के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, निवेश के अवसर मिलेंगे और व्यक्तिगत रिश्तों में प्रेम और सामंजस्य बढ़ेगा। अटके हुए काम पूरे होने से राहत महसूस होगी।

    धनु राशि
    धनु राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा। नई नौकरी या परीक्षा, इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग हैं। छात्रों के लिए समय अच्छा है। धार्मिक यात्रा या घर में धार्मिक आयोजन होने की संभावना है।

    मकर राशि
    मकर राशि वालों के लिए मेहनत का फल मिलने का समय है। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावना है। नई नौकरी या प्रमोशन की कोशिश करने वालों को सफलता मिल सकती है। आर्थिक मजबूती और परिवार का सहयोग भी मिलेगा।

    सूर्य उपाय
    सूर्य देव को आत्मविश्वास, यश, सफलता, स्वास्थ्य और पिता का कारक माना जाता है। उनकी कृपा पाने के लिए रोजाना सूर्य को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें। यदि करियर में बाधा आ रही है तो सूर्य स्त्रोत का पाठ सुबह करें। ऐसा करने से जल्दी लाभ मिलेगा।

    (Disclaimer: यह खबर केवल जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से है। इसे आधिकारिक ज्योतिषीय सलाह नहीं माने।)

    Share:

  • बिहार : सम्राट या नित्यानंद, कौन होगा अगला मुख्यमंत्री? जानिए डिप्टी की रेस में जेडीयू से कौन-कौन

    Fri Mar 6 , 2026
    नई दिल्ली. बिहार (Bihar) की सियासत (Politics) एक बार फिर से नई करवट लेती नजर आ रही है. मुख्यमंत्री (Chief Minister) नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के गुरुवार को राज्यसभा नामांकन (Rajya Sabha nomination) के बाद बिहार की राजनीति 360 डिग्री पर घूम गई है. दो दशक से सत्ता नीतीश कुमार के इर्द-गिर्द सिमटी रही है, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved