जीवनशैली धर्म-ज्‍योतिष

सूर्य जल्‍द मीन राशि में करेंगे प्रवेश, इन 4 राशि वालों के आएंगे अच्‍छे दिन

नई दिल्‍ली । सोमवार, 14-15 मार्च, 2022 को अर्धरात्रि 12 बजकर 31 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य (Sun) अपने परम मित्र वृहस्पति (Jupiter) की राशि मीन (Pisces) में प्रवेश करेंगे। मीन की संक्रांति सोमवार को होने के कारण व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। शनि की सूर्य पर दृष्टि होने से नेताओं में मतभेद तीव्र होंगे। संक्रांति पर दान-स्नान का बहुत महत्त्व है। भगवान सूर्यदेव प्रसन्न होने पर अपार संपत्ति प्रदान करते हैं।


आइए जानते हैं मीन में सूर्य के जाने पर सभी राशियों पर क्या प्रभाव होगा:

मेष: हर काम में विघ्न-बाधा रहेगी। सकारात्मक रहना होगा। बीमारी से तनाव। धन की हानि।

वृष: सम्मान में वृद्धि। अचानक धन लाभ होगा। अधूरी इच्छाएं पूरी होंगी। शत्रु पराजित होंगे।

मिथुन: किसी रुके हुए कार्य में सफलता। हर स्थान पर अनुकूल वातावरण रहेगा। धन मिलेगा। बीमारी ठीक होगी।

कर्क: प्रियजनों से बिछुड़ना पड़ सकता है। कार्यों में असफलता मिलेगी। भोग-सामग्री का अभाव रहेगा। अनावश्यक तनाव।

सिंह: भ्रम के कारण किसी कार्य में मन नहीं लगेगा। सरकार से विवाद संभव। अनावश्यक भय होगा। बीमारी की आशंका।

कन्या: बीमारी होने की आशंका संभव। सुख में कमी। सरकार से तनाव रहेगा। सम्मान में कमी।

तुला: धन मिलेगा। शुभ समाचारों से मन प्रसन्न रहेगा। शत्रुओं को पराजित करेंगे।

वृश्चिक: धन गलत कार्यों में लगेगा। बीमारी से परेशान हो सकते हैं। मानसिक तनाव रहेगा।

धनु: सुख में कमी आएगी। धन की कमी से तनाव। अचानक बाधा महसूस होगी।

मकर: सम्मानजनक पद प्राप्त होगा। धन का संग्रह करेंगे। पुराने रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। शुभ कार्यो में रुचि होगी।

कुंभ: फिजूल के कार्यों में धन का नाश। अनावश्यक जिद से बचें। ठगे जाने की आशंका। परिजनों पर ध्यान दें।

मीन: श्रम का फल नहीं मिलेगा। फिजूल खर्च होगा। सकारात्मक रहें। यात्रा में सावधान रहें।

Share:

Next Post

कैमरा देखते ही पति को Kiss करने लगी मौनी रॉय, सूरज नांबियार ने दी ऐसा रिएक्‍शन

Tue Mar 8 , 2022
मुंबई। टीवी की ‘नागिन’ मौनी रॉय (Mouni Roy) हाल ही में पति सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) संग मुंबई में रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट(Spot) हुईं. इस दौरान एक्ट्रेस ने कैमरा देखते ही कुछ ऐसा कर दिया कि उन्हें देखते ही लोग हैरान रह गए. मौनी रॉय (Mouni Roy) हाल ही में पति सूरज नांबियार (Suraj Nambiar) […]