विदेश

अंधविश्वासी कर रहे सुनहरे कछुए की पूजा


नेपाल। नेपाल में एक सुनहरे रंग के कुछए ने जन्म लिया है। इसके बाद को इसे भगवान विष्णु का अवतार मानते हुए दूर-दराज के इलाकों से इसके दर्शनों के लिए आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, नेपाल में जन्मे कछुए का रंग म्यूटेशन की वजह से सुनहरा हो गया है। म्यूटेशन किसी स्थान या वातावरण या अन्य कारणों से किसी वायरस की जेनेटिक संरचना में होने वाले बदलाव को कहते है। इस कछुए को धनुषा जिले के धनुषधाम नगर निगम इलाके में पाया गया है। इस बीच मिथिला वन्यजीव संस्था ने कछुए की पहचान भारतीय फ्लैप कछुए के रूप में की है। यह कछुआ काफी बेशकीमती बताया जा रहा है।

Share:

Next Post

मां ने प्रेमी के संग मिलकर की बेटी की हत्या, दोनों से थे आरोपी के संबंध

Fri Aug 21 , 2020
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में अवैध संबंधों के चलते एक लडक़ी को उसकी मां ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया। ये मामला थाना सुभाष नगर क्षेत्र के करेली का है। बुधवार रात हुई इस हत्या के मामले में पुलिस ने मृतक लडक़ी की हत्यारी मां और उसके प्रेमी को […]