बड़ी खबर

सूरत नगर निगम चुनाव : Aap ने BJP को दी टक्कर, BJP ने 93 और Aap ने 27 सीटें जीतीं, Congress का सफाया

सूरत/अहमदाबाद । गुजरात की राजनीति में आम आदमी पार्टी (आप) ने शानदार प्रदर्शन करके भाजपा को अच्छी टक्कर दी है। सूरत नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने छह वार्डों में 24 सीटें जीती, जबकि अन्य दो वार्डों में भाजपा का पैनल तोड़कर आप ने तीन सीटें जीत ली है। यहां भाजपा ने 93 सीटों और आप ने 27 सीटों पर कब्जा जमाया है। यहां कांग्रेस का पूरी तरह से सफाया हो गया। अरविन्द केजरीवाल 26 फरवरी को सूरत में रोड शो कर स्थानीय लोगों को अभिवादन करेंगे।


सूरत में आम आदमी पार्टी ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल के गृह वार्ड नंबर 16 में शानदार जीत दर्ज की। आप ने वार्ड नंबर 16 और वार्ड नंबर 4 में चार-चार सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है। आप ने भाजपा पैनल को तोड़कर वार्ड नंबर 4, वार्ड नंबर 8 में एक-एक सीट पर जीत दर्ज की।

सूरत नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन से पार्टी नेता गदगद हैं। माना जा रहा है कि इस चुनाव में कांग्रेस को पाटीदारों (पास) का समर्थन नहीं मिला। एसवीएनआईटी और गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज में मतगणना में कांग्रेस का सफाया हो गया। हालांकि भाजपा को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच लड़ाई का लाभ मिला। आप की झाड़ू ने भाजपा के बजाय कांग्रेस का सफाया कर दिया। सूरत नगर निगम के चुनाव में भाजपा को 93 और आम आदमी पार्टी ने 27 सीटें जीती हैं। कांग्रेस सूरत में खाता नहीं खोल सकी। इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सूरत में कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने नगर अध्यक्ष बाबू रायका और नायक कादिर पीरज़ादा का पुतले का दहन किया।

जानकारी मिली है कि गुजरात नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की सफलता से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल गदगद हैं। उन्होंने ट्वीट कर राज्य में नई राजनीति की शुरुआत करने के लिए गुजरात के लोगों को दिल से बधाई दी। अरविंद केजरीवाल 26 फरवरी को सूरत आने की जानकारी मिली है। जानकारी के मुताबिक केजरीवाल सूरत में पार्टी को मिली शानदार सफलता के बाद लोगों का धन्यवाद करने आयेंगे। वे सूरत के वरछा क्षेत्र में रोडशो भी कर सकते हैं।

Share:

Next Post

Uttarakhand : चमोली आपदा में लापता व्यक्तियों को उत्तराखंड सरकार ने किया मृत घोषित

Tue Feb 23 , 2021
देहरादून । उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ स्थित ऋषिगंगा में आई आपदा की वजह से लापता लोगों को मृत घोषित करने की इजाजत मिल गई है। उप महारजिस्ट्रार जन्म एवं मृत्यु की ओर से इस संदर्भ में जारी नोटिफिकेशन के बाद राज्य सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। सरकार ने लापता लोगों के […]