मुंबई। देश में शराब सेवन (Alcohol Consumption) को लेकर हाल ही में एक दिलचस्प सर्वे सामने आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Family Welfare) द्वारा किए गए इस सर्वे में यह बात सामने आई है कि भारत के किस राज्य में महिलाएं सबसे ज्यादा शराब पीती है।
क्या आपने कभी यह सोचा है कि देशभर में सबसे ज्यादा शराब किस राज्य में पीया जाता है? आपने कभी ना कभी इस मुद्दे पर भी चर्चा की होगी कि किस राज्यों में पुरुष या महिलाएं सबसे ज्यादा शराब का सेवन करते हैं। इन सवालों के जवाब एक सर्वे के जरिए सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा हाल ही में किए गए एक सर्वे के जरिए यह बात सामने आई है कि भारत के नॉर्थ ईस्ट प्रांत के राज्यों ने इस सूची में टॉप पर जगह बनाई है। सर्वे के मुताबिक यहां की महिलाएं सबसे ज्यादा शराब का सेवन करती हैं।
वहीं अरुणाचल प्रदेश इस सूची में तीसरे नंबर पर है जहां 3.3 फीसदी महिलाएं शराब का सेवन करती हैं। सिक्किम में 0.3 फीसदी और छत्तीसगढ़ में 0.2 प्रतिशत महिलाएं शराब पीती हैं। एक और दिलचस्प आंकड़ा बता दें कि सर्वे के मुताबिक देश में अरुणाचल प्रदेश के पुरुष सबसे ज्यादा शराब पीते हैं। यहां 15-49 साल के 59% पुरुष शराब का सेवन करते हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved