देश राजनीति

सुशांत आत्महत्या मामले का जवाब देश मांग रहा है: देवेंद्र फडणवीस

मुंबई। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले का जवाब पूरा देश मांग रहा है। इसका जवाब राज्य सरकार को देना चाहिए। इस मामले पर वह किसी भी तरह की राजनीति नहीं करना चाहते हैं।

देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि मुंबई पुलिस पूरी तरह सक्षम है। इसी पुलिस के साथ उन्होंने 5 साल तक काम किया है। लेकिन इस समय ऐसा लग रहा है कि मुंबई पुलिस राजनीति दबाव में काम कर रही है। मुंबई पुलिस की वजह से ही मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है,इसमें किसी भी तरह का शक नहीं है। लेकिन बिहार पुलिस को जिस तरह से असहयोग मिल रहा है,यह पुलिस की भूमिका को अनायास शक में ला रहा है।

फडणवीस ने कहा कि इससे पहले केरल के डॉक्टर मुंबई में आए थे। कानपुर कांड के आरोपित विकास दूबे के साथियों को पकडऩे के लिए उत्तरप्रदेश पुलिस भी मुंबई आई थी और दो आरोपितों को यहां से ले गई थी। लेकिन किसी को भी क्वारंटीन नहीं किया गया था। सिर्फ सुशांत आत्महत्या मामले की जांच करने आए बिहार के पुलिस अधीक्षक को मुंबई में क्वारंटीन किया गया है। यह अपने आपमें शक करने के लिए काफी है। इससे पहले बिहार पुलिस के जवान इस मामले की यहां जांच कर रहे थे। इसलिए इस मामले में राज्य सरकार को सही जवाब जनता को देना चाहिए। (एजेन्सी, हि.स.)

Share:

Next Post

आचार संहिता उल्लंघन के कारण आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोश लिटिल को फटकार

Tue Aug 4 , 2020
साउथैम्पटन। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने आयरलैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जोश लिटिल को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए दूसरे एकदिवसीय मैच में आचार संहिता के उल्लंघन के कारण फटकार लगाई है और उनके खाते में एक डीमेरिट अंक भी जोड़ दिया है। लिटिल पर आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.5 के उल्लंघन […]