देश मनोरंजन

सुशांत सुसाइड केस: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की सीबीआई जांच की मांग


मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस की मौत की सीबीआई जांच की मांग करने वाली जनहित याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पुलिस को उनका काम करने दीजिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता अलख प्रिया का इस मामले में कोई लेना देना नहीं है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को कहा कि बॉम्बे हाई कोर्ट जाएं।
बिहार पुलिस ने मुंबई में सुशांत की बहन मीतू सिंह और उसके दोस्त महेश कृष्णा शेट्टी का स्टेटमेंट लिया है। सुशांत की बहन ने कहा, ‘रिया ने सुशांत को पूरी तरह से कन्ट्रोल में कर लिया था। भूत प्रेत की कहानी सुना कर उनका घर भी बदलवा दिया था। बिहार पुलिस अब सुशांत का खाता खंगालने बैंक जाएगी। साथ ही उन डॉक्टरों से भी बिहार पुलिस पूछताछ करेंगी जिन्होंने सुशांत का इलाज किया था।
बसपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी सीबीआई जांच की मांग की है। मायावती ने ट्वीट कर लिखा- बिहार मूल के युवा बालीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला रोज नए तथ्यों के उजागर होने व उनके पिता द्वारा पटना पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने से लगातार गहराता जा रहा है। अब मामले की जांच महाराष्ट्र व बिहार पुलिस द्वारा होने से बेहतर है कि प्रकरण की जांच सीबीआई ही करे।
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि इस मामले में सीबीआई जांच की जरुरत नहीं है। मुंबई पुलिस इसकी जांच में सक्षम है। मालूम हो कि सुशांत के पिता केके सिंह ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जिसके बाद से बिहार पुलिस इस केस की तहकीकात कर रही है। रिया पर केके सिंह ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। के के सिंह ने रिया पर सुशांत को परेशान करने और उनके पैसे हड़पने का इल्जाम लगाया। वहीं मुंबई पुलिस सुशांत सुसाइड केस में अब तक 40 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज कर चुकी हैं।

Share:

Next Post

सचिन पायलट खेमे के विधायक बोले-विधानसभा सत्र में लेंगे हिस्सा

Thu Jul 30 , 2020
जयपुर। राजस्‍थान के राजनीतिक संकट को लेकर हर रोज नया घटनाक्रम सामने आ रहा है। सीएम अशोक गहलोत और गवर्नर कलराज मिश्र के बीच विधानसभा सत्र की तारीख को लेकर चले लंबे विवाद के बाद मुख्यमंत्री की ओर से अब सत्र के लिए नई तारीख 14 अगस्‍त का प्रस्‍ताव दिया गया है। मुख्यमंत्री गहलोत के […]