img-fluid

संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में सेवा के साथ स्वावलम्बन पर हुई चर्चा

November 08, 2020
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की राजस्थान क्षेत्र की बैठक रविवार प्रातः 9 बजे भारत माता के चित्र पर पुष्पाजंलि एवं दीपप्रज्वलन के साथ अम्बाबाड़ी स्थित स्वस्तिक भवन में प्रारंभ हुई। 
उल्लेखनीय है कि प्रति वर्ष दीपावली पर संघ की कार्यकारी मंडल की अखिल भारतीय बैठक होती है। इसमें लगभग 400 कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहती है परंतु इस बार देशभर में कोरोना की विशेष परिस्थिति के कारण बैठक का आयोजन एक स्थान के बजाय अलग-अलग स्थानों पर हो रहा है। प्रत्येक स्थान पर 30 से 40 तक कार्यकर्ता दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए बैठक में उपस्थित हो रहे हैं। 
बैठक में देश भर में कोरोना काल में हुए सेवा कार्यों की समीक्षा, आगामी दिनों में सेवा-स्वावलम्बन व परामर्श कार्यों की दिशा एवं अनलॉक के बाद शाखाओं के मैदान पर आने की प्रक्रिया में शासकीय गाइडलाइन के अनुसार प्रांतो की तैयारी के बारे में विचार विमर्श किया गया। बैठक में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत व सरकार्यवाह सुरेश भय्याजी जोशी समेत चार सहसरकार्यवाह भी उपस्थित हैं। कार्यकारी मंडल की बैठक में पर्यावरण एवं परिवार प्रबोधन की गतिविधियों के राजस्थान में कार्य व प्रयोगों पर बातचीत हुई। इसके साथ ही आगामी योजनाओं के बारे में भी चर्चा की गई। बैठक में उत्तर-पश्चिम क्षेत्र एवं तीनों प्रांतों के संघचालक, कार्यवाह व प्रांत प्रचारक उपस्थित हैं। 
सरसंघचालक ने दी पूर्णाहुति 
अम्बाबाड़ी में स्वस्तिक भवन के निर्माण के पश्चात सरसंघचालक व सरकार्यवाह के प्रथम बार आगमन व अहोई अष्टमी पर रविवार प्रातः 8 बजे आयोजित हवन में सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, सरकार्यवाह सुरेश भय्याजी जोशी व मुख्य यजमान क्षेत्र संघचालक डॉ. रमेश ने पूर्णाहुति दी। पंडित मोहित ने मंत्रोचार के साथ पूर्णाहुति दिलवाई।
प्रदर्शनी लगाई 
अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक में गौमय दीपकों की प्रदर्शनी, सेवा भारती द्वारा बनाई गई स्वदेशी झालरें व पर्यावरण गतिविधि की रसोई बगिया की प्रदर्शनी लगाई गई। (हि.स.)

 

Share:

  • धर्मगुरू दलाई लामा ने अमेरिका का राष्ट्रपति चुने जाने पर जो बिडेन को दी बधाई

    Sun Nov 8 , 2020
    धर्मशाला। तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा ने अमेरिका के नए राष्ट्रपति चुने जाने पर जो बिडेन को बधाई पत्र लिखा है। धर्मगुरू लामा ने अपने पत्र में लिखा कि जैसा कि आप जानते हैं, मैं लंबे समय से स्वतंत्रता, लोकतंत्र, धार्मिक स्वतंत्रता और कानून के शासन के रूप में अमेरिका का प्रशंसक रहा हूं। मानवता अमेरिका […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved