मनोरंजन राजनीति

ऐश्वर्या राय की आंखों पर फिदा हुए मंत्री जी, SWC ने थमाया नोटिस

मुंबई (Mumbai)। महाराष्ट्र की एकनाथ शिंदे सरकार (एकनाथ शिंदे सरकार) में आदिवासी मामलों के मंत्री विजय कुमार गावित (Vijay Kumar Gavit) अभिनेत्री ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) पर एक बयान देकर बुरी तरह फंस गए हैं। अब राज्य महिला आयोग ने भाजपा कोटे के मंत्री विजय कुमार गावित से अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन पर की गई टिप्पणी पर स्पष्टीकरण देने को कहा है। आयोग ने मंत्री को नोटिस भेजकर तीन दिन के अंदर जवाब मांगा है।

इससे पहले गावित सोमवार को उस वक्त विवादों में घिर गए जब उन्होंने कहा कि बॉलीवुड अदाकारा ऐश्वर्या राय बच्चन की आंखें इसलिए खूबसूरत हैं, क्योंकि वह नियमित रूप से मछली खाती हैं। जब मंत्री महाराष्ट्र के धुले जिले में एक जनसभा में मछली खाने के फायदे गिना रहे थे, तब वहां खूब ठहाके लग रहे थे। गावित ने अपने भाषण में ये भी कहा कि मछली खाने से औरतें और मर्द चिकने दिखने लगते हैं। उनकी आंखें चमकीली लगती हैं, जिसे कोई भी देख ले तो कायल हो जाए।



उन्होंने कहा था, “आपने ऐश्वर्या राय की आंखें देखी होंगी। वे कितनी खूबसूरत हैं। वह कर्नाटक के मैंगलोर के तटीय इलाके में पली-बढ़ीं। वह नियमित रूप से मछली खाती थीं और इसीलिए उनकी आंखें इतनी खूबसूरत हैं।” समारोह में उनके संबोधन की यह क्लिप सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

68 वर्षीय गावित धुले के अंतरुली में आदिवासी मछुआरों को मछली पकड़ने का सामान वितरित करने आए थे। मंत्री ने ये भी कहा कि मछली खाने से त्वचा में भी निखार आएगा क्योंकि मछली में तेल होता है वह आंखों और त्वचा को काफी फायदा पहुंचाता है। गावित, नंदुरबार से भाजपा विधायक हैं और उत्तरी महाराष्ट्र के एक प्रभावशाली आदिवासी नेता माने जाते हैं।

Share:

Next Post

कांग्रेस का पांच सूत्री एजेंडा चुनाव में बन सकता है मददगार, खड़गे की अगुवाई में बनी CWC ने दिए नए संकेत

Tue Aug 22 , 2023
नई दिल्‍ली (New Delhi) । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Congress President Mallikarjun Kharge) ने अभी हाल ही में नई कांग्रेस कार्य समिति (CWC) का गठन किया है। इसमें उन्होंने सदस्यों की संख्या भी बढ़ा दी है और उसका आकार 84 सदस्यों वाला कर दिया है। समिति में मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) से लेकर सोनिया गांधी […]