
इंदौर। इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र में एयरपोर्ट के एविएशन सेक्टर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक युवक और दो युवतियों से 11 लाखों रुपए की धोखाधड़ी हो गई । भंवरकुआ पुलिस ने अकादमी संचाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एविएशन सेक्टर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। एक युवक ने अकादमी संचालक पर उससे 5 लाख रुपए और दो युवतियों से नौकरी लगवाने के नाम पर 3-3 लाख रुपए लेने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, भोलाराम उस्ताद मार्ग निवासी सौरभ ठाकुर ने भंवरकुआ पुलिस को शिकायत की थी। की आनंद नगर स्थित श्री हरिगोपाल कॉम्प्लेक्स के ऑफिस नंबर 102 में संचालित ब्लू मून एविएशन एकेडमी के संचालक अमित कुमार सिन्हा ने एविएशन सेक्टर में नौकरी दिलाने के नाम पर उससे 5 लाख रुपए लिए, लेकिन नौकरी नहीं दिलाई।
वही फरियादी सौरभ ने पुलिस बताया कि वह एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टाफ की नौकरी के लिए अकादमी में एडमिशन लेने पहुंचा था। उस समय अमित सिन्हा ने बताया कि नई बैच मार्च 2027 से शुरू होगी। इसके बाद सौरभ ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। दो दिन बाद उसने अमित को कॉल किया तो उसने बताया कि इंटरव्यू के लिए मुंबई जाना पड़ेगा। इसके लिए 2 लाख रुपए फीस बताई और ऑनलाइन राशि भेजने को कहा, ताकि उसका नाम आगे भेजा जा सके। काफी दिन तक अमित का कोई कॉल नहीं आया। इसके बाद सौरभ ने दोबारा संपर्क किया तो उसने दिल्ली आने और बिना इंटरव्यू के सीधे जॉइनिंग कराने की बात कही। इसके लिए 3 लाख रुपए मांगे गए। इसी के साथ दो और युवती से 3-3 लाख रुपए भी नौकरी दिलाने के नाम पर ऐंठ लिए गए। कुल मिलाकर तीन लोगों से 11 लाख रूपये की ठगी कर डाली। बहरहाल पुलिस ने अकादमी संचालक अमित के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved