विदेश

ताइवान का बड़ा दावा, उसके वायुक्षेत्र में घुसे 32 चीनी लड़ाकू विमान, नौसैनिक जहाज भी तैनात

ताइपे (Taipei) । चीन और ताइवान (China and Taiwan) के बीच एक बार फिर से तनातनी बढ़ती नजर आ रही है। ताइवान ने गुरुवार को दावा किया कि दर्जनों चीनी लड़ाकू विमान (Chinese fighter plane) उसके वायुक्षेत्र में घुस आए। ताइवानी सेना ने कहा कि 24 घंटे के अंदर कम से कम 32 चीनी सैन्य विमानों को उसके क्षेत्र में देखा गया है। इस साल ताइवान के वायुक्षेत्र में चीनी घुसपैठ की ये दूसरी सबसे बड़ी घटना है। इसी साल जनवरी के अंत में ताइवान द्वीप के आसपास 33 चीनी युद्धक विमानों को देखा गया था। अब एक बार फिर से चीन उकसावे वाली हरकत देखी गई है।

ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने कहा कि चीनी सैन्य विमानों के अलावा, पांच नौसैनिक जहाज भी आसपास ही चल रहे हैं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि “तेरह विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार किया।” चीन की इस हरकत पर ताइवान भी एक्शन मोड में आ गया है। बयान में कहा गया है कि ताइवान की सेना “स्थिति की कड़ी निगरानी कर रही है।” इसने कहा कि चीनी गतिविधियों के जवाब में (गश्ती) विमान, नौसेना के जहाजों और तटीय मिसाइल सिस्टम को तैनात कर दिया गया है।”


यह घटना चीन और ताइवान के बीच बढ़ते तनाव दो दर्शाती है। वर्ष 1949 के गृह युद्ध के दौरान ताइवान चीन से अलग हो गया था, लेकिन बीजिंग दो करोड़ से अधिक की आबादी वाले इस द्वीप को अपना क्षेत्र मानता है। वह सैन्य बल के जरिए इसे अपने नियंत्रण में करने की धमकी देता रहा है। इसी साल जनवरी में ताइवान में हुए आम चुनावों के बाद चीन ने 33 विमानों को उसके वायुक्षेत्र में भेजा था। 13 जनवरी को राष्ट्रपति चुनाव में लाई चिंग-ते की जीत से चीन भड़क गया था। क्योंकि चीन उन्हें नापसंद करता है।

पिछले महीने, ताइवान ने कहा था कि उसके आसपास 11 चीनी नौसैनिक जहाजों का पता लगाया गया है। इसके अलावा, मछली पकड़ने वाली नाव की घातक घटना को लेकर ताइपे और बीजिंग के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। चार लोगों को ले जा रही एक चीनी स्पीडबोट 14 फरवरी को ताइवान के किनमेन द्वीप के पास ताइवानी तट रक्षक द्वारा पीछा किए जाने के दौरान पलट गई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच गए।

इसके बाद किनमेन द्वीपसमूह के पास चीन द्वारा एक पर्यटक नौका को रोक दिया गया था। इस पर ताइवन ने विरोध जताया जिससे द्वीप में तनाव बढ़ गया। किनमेन द्वीप चीन के तट से कुछ ही दूरी पर है, लेकिन इस पर ताइवान का नियंत्रण है। ताइवान के मीडिया की खबरों में बताया गया कि 11 चालक दल और 23 यात्रियों को ले जा रही नौका ‘किंग जिया’ को चीनी तट रक्षक ने सोमवार को लगभग 32 मिनट तक रोके रखा। बाद में ताइवान के तट रक्षक नौका को वापस किनमेन ले आए।

Share:

Next Post

लकवाग्रस्त व्यक्ति न्यूरालिंक की चिप की मदद से खेल रहा वीडियो गेम, मस्क ने बताया टैलीपैथी

Thu Mar 21 , 2024
नई दिल्ली (New Delhi)। दुनिया के सबसे रईस शख्स (Richest man in the world.) के तमगे को लंबे समय तक अपने पास रखने वाले एलन मस्क (Elon Musk) के न्यूरालिंक (Neuralink) के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट (Ambitious project) के कई रिजल्ट इस समय दुनिया को चौंका रहे हैं. बीती रात एलन मस्क (Elon Musk’) ने लकवाग्रस्त शख्स […]