img-fluid

महाराष्ट्र में अब ‘तलवार बाबा’ अरेस्ट, शमशीर लेकर… ऐसे करता था शोषण

April 02, 2026

बडूर: महाराष्ट्र में भोंदू बाबा अशोक खरात के बाद अब पुलिस ने एक और ऐसे ही बाबा की काले करतूतों का भंडाफोड़ किया है. मामला बिलोली तहसील के बडूर गांव का है. खुद को ‘तलवार बाबा’ बताने वाले ज्ञानेश्वर करडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि ये बाबा हाथ में नंगी तलवार लेकर लोगों को डराता था और बीमारियों के इलाज के नाम पर उनका आर्थिक व मानसिक शोषण करता था.

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ज्ञानेश्वर पिछले चार वर्षों से अपना दरबार लगा रहा था. वो दावा करता था कि उसके शरीर में दैवीय शक्तियां आती हैं, जिससे वो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों, पारिवारिक कलह और बुरी शक्तियों का खात्मा कर सकता है. दरबार के दौरान वह हाथ में तलवार लेकर महिलाओं और बच्चों के बीच खौफ पैदा करता था, ताकि लोग उसके सामने नतमस्तक रहें.


  • आरोपी केवल डराता ही नहीं था, बल्कि नींबू और अन्य तांत्रिक टोटकों के जरिए भोले-भाले ग्रामीणों को अपने जाल में फंसाता था. समाधान के बदले वह लोगों से मोटी रकम और कीमती सामान ऐंठता था. स्थानीय लोगों की बढ़ती शिकायतों के बाद सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर श्याम पानेगांवकर और इंस्पेक्टर अतुल भोसले के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने जाल बिछाकर छापेमारी की.

    छापेमारी के दौरान मौके से तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास से जुड़ी कई सामग्री जब्त की गई. इस कार्रवाई के दौरान बाबा के समर्थकों ने पुलिस के साथ बहस की और सरकारी काम में बाधा डालने की कोशिश की. पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ-साथ उसके सहयोगी शिवकांत मेलारे और नबाजी वाघेकर के खिलाफ भी महाराष्ट्र जादूटोना विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है.

    महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति (अनीस) के सदस्य कमलाकर जामदाड़े ने इस पुलिसिया कार्रवाई का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि समाज में डर फैलाकर शोषण करने वाले ऐसे भोंदू बाबाओं के खिलाफ सख्त एक्शन जरूरी है. पुलिस इंस्पेक्टर अतुल भोसले ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के अंधविश्वास के झांसे में न आएं और ठगी होने पर तुरंत पुलिस को रिपोर्ट करें.

    Share:

  • पाकिस्तान कर सकता है गलत हरकत, अभी जारी है ऑपरेशन सिंदूर- राजनाथ सिंह

    Thu Apr 2 , 2026
    नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को केरल के दौरे पर पहुंचे. केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने कहा कि ईरान में चल रही जंग के बीच भारत का एक पड़ोसी देश कोई भी गलत हरकत कर सकता है. लेकिन रक्षा मंत्री ने साफ चेतावनी दी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved