img-fluid

टीवीके सरकार का पहला बजट पेश किया तमिलनाडु के वित्त मंत्री एन. मैरी विल्सन ने

August 05, 2026


चेन्नई । तमिलनाडु के वित्त मंत्री एन. मैरी विल्सन (Tamil Nadu Finance Minister N. Mary Wilson) ने टीवीके सरकार का पहला बजट पेश किया (Presented TVK Government’s First Budget) । इसमें राजस्व जुटाने, शिक्षा के बुनियादी ढांचे और लंबे समय की आर्थिक वृद्धि पर केंद्रित एक वित्तीय रोडमैप की रूपरेखा तैयार की गई, साथ ही 2036 तक राज्य को 1.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य भी रखा गया।

  • विधानसभा में 2026-27 का बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री एन. मैरी विल्सन ने बुधवार को कहा कि सरकार को अलग-अलग उपायों से अतिरिक्त 16,000 करोड़ रुपए जुटाने की उम्मीद है। इसमें से 15,000 करोड़ रुपए राजस्व बढ़ाने वाली पहलों से आने का अनुमान है, जबकि 1,000 करोड़ रुपए शराब उत्पादन पर सेस (उपकर) से मिलने की उम्मीद है। वित्त मंत्री ने यह भी घोषणा की कि राज्य की आय बढ़ाने और उसकी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए जल्द ही एक राजस्व वृद्धि समिति का गठन किया जाएगा।

    टीवीके सरकार के इस पहले बजट में शिक्षा पर खास ध्यान दिया गया है। विल्सन ने तमिलनाडु भर के 3,734 सरकारी स्कूलों के लिए एक बड़े आधुनिकीकरण कार्यक्रम की घोषणा की। वित्त मंत्री ने घोषणा की कि सरकारी स्कूलों के लिए आधुनिकीकरण के लिए 2,132 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने और सुविधाओं को बेहतर बनाने पर ध्यान दिया जाएगा।

    सरकार ने चालू वित्त वर्ष में इस परियोजना के लिए 300 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। राज्य के स्कूली पाठ्यक्रम को नया रूप देने और आधुनिक बनाने के लिए 25 करोड़ रुपए अलग रखे गए हैं। इसके अलावा, सरकार ने ‘सुपर क्लीन, सुपर कैंपस’ पहल के लिए भी 129 करोड़ रुपए की घोषणा की, जिसे 10,000 सरकारी स्कूलों में लागू किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूल परिसरों में सफाई और रखरखाव के मानकों को बेहतर बनाना है।

    वित्त मंत्री विल्सन ने यह भी घोषणा की कि ‘थाईमामन सीर थिट्टम’ योजना को 15 सितंबर को शुरू की जाएगी। यह टीवीके सरकार की प्रमुख पहलों में से एक है। बजट में 2036 तक तमिलनाडु को 1.5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के सरकार के महत्वाकांक्षी दीर्घकालिक आर्थिक विजन को भी दोहराया गया।

    Share:

  • झारखंड में छात्रों का आमरण अनशन और सत्याग्रह जारी रहेगा - छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो

    Wed Aug 5 , 2026
    रांची । छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो (Student leader Devendra Nath Mahto) ने कहा कि झारखंड में छात्रों का आमरण अनशन और सत्याग्रह (Students’ Hunger Strike and Satyagraha in Jharkhand) जारी रहेगा (Will Continue) । झारखंड लोक सेवा आयोग और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ रांची के जयपाल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved