
चेन्नई। तमिलनाडु (Tamil Nadu) की राजनीति (Politics) में आज एक नया अध्याय जुड़ गया है। अभिनेता से नेता बने थलापति विजय (Thalapathy Vijay) ने आज चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें मुख्यमंत्री (CM) पद की शपथ दिलाई। नौ नवनिर्वाचित विधायक भी मंत्री बने हैं। उनकी पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) ने अपने पहले ही चुनाव में शानदार प्रदर्शन करते हुए 108 सीटें जीतीं और कांग्रेस, वीसीके व वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा 118 पार किया। कांग्रेस राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता शपथ समारोह में शामिल हुए।
विजय ने उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने से जुड़ी पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए
तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले संबोधन में विजय ने कहा कि वह जनता को झूठे वादों से कभी गुमराह नहीं करेंगे और ईमानदारी से काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उनका कोई शाही या राजनीतिक परिवार से संबंध नहीं है, फिर भी लोगों ने उन्हें स्वीकार किया और समर्थन दिया। इसके बाद उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष बल के गठन और घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने से जुड़ी पहली फाइलों पर हस्ताक्षर किए।
यह धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय पर आधारित युग की शुरुआत है: विजय
टीवीके प्रमुख विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद अपने पहले संबोधन में कहा, यह एक नई शुरुआत है। अब वास्तविक, धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय पर आधारित नए युग की शुरुआत हो गई है।
मिठाइयां बांटकर जश्न मना रहे टीवीके के कार्यकर्ता
टीवीके के कार्यकर्ता मिठाइयां बांटकर जश्न मना रहे हैं, क्योंकि उनके नेता विजय ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved