आचंलिक

आप नेता ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए पूछा कि सीधी मामले पर कब चलेगा बुलडोजर आरोपी भाजपा नेता विधायक प्रतिनिधि के घर पर

रीवा संभागीय ब्यूरो, राजीव तिवारी। आम आदमी पार्टी रीवा के जिला मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रेस वार्ता के माध्यम से सीधी में आदिवासी व्यक्ति के ऊपर भाजपा नेता के द्वारा पेसाब करने का मामला बेहद आपत्तिजनक और शर्मनाक घटना है जिसका आम आदमी पार्टी विरोध करती है। सीधी में ये मामला साबित करता है कि मध्य प्रदेश में भाजपा के नेता, भाजपा के लोग सत्ता के मद में इतने चूर हैं कि इंसान को इंसान नहीं समझ रहे हैं। भाजपा के लोग आदिवासी, दलितों को किसी कचरे का ढेर समझते हैं और उनके ऊपर पेशाब करते हैं।

आम आदमी पार्टी नेता ने बताया कि जिस तरह से भाजपा विधायक केदारनाथ शुक्ला और भाजपा ने सरासर झूठ बोलकर पल्ला झाड़ने की कोशिश कर रहे है यह कही ना कही भाजपा के द्वारा भाजपा नेता को बचने की कोशिश कर रहे है। मगर भाजपा शायद भूल गई कि कितनी भी कोशिश कर लो सच छुपाया नहीं जा सकता। जिस तरह से भाजपा विधायक ने कह रहे है की विधायक प्रतिनिधि नही है। भाजपा वाले कह रहे है की ये भाजपा नेता नही हैं। यह सब झूठ है क्योकी सोशल मीडिया पर वो लिस्ट वायरल हो चुकी है जिसमे आरोपी प्रवेश शुक्ला को कुचवाई मंडल का भाजपा युवा मोर्चा का उपाध्यक्ष बनाया गया था। पोस्टर भी वायरल हो चुके है जिसमें साफ साफ लिखा था कि आरोपी विधायक प्रतिनिधि है। वही आगे की जानकारी देते हुए आप नेता ने बताया कि आरोपी प्रवेश शुक्ला के पिता भी कह रहे है कि वो विधायक प्रतिनिधि है। लेकिन विधायक जी क्यों मना कर रहे हैं समझ नही आ रहा है। अब भाजपा बताए कि सच कौन बोल रहा है और झूठ कौन। भाजपा के लोगों की चालाकी देखिए पीड़ित से एक शपथ पत्र भी लिखवा लिया गया जिसमे वो कह रहा है कि मेरे साथ कोई दुर्व्यवहार नही हुआ है। ये साबित करता है कि इस घटना के बाद वो आदिवासी युवक भाजपा के कितने दवाब में हैं।


आम आदमी पार्टी नेता ने बताया कि ये घटना साबित करती है कि भाजपा के लोग सत्ता के नशे में चूर हैं और हैवान बन गए है। भाजपा आदिवासी विरोधी पार्टी है। मध्य प्रदेश में भाजपा राज में आदिवासियों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा है। आदिवासी समाज अपने वर्ग के युवक से हुए दुर्व्यवहार के लिए भाजपा को कभी माफ नहीं करेगी। और आगे की बात करते हुए आम आदमी पार्टी नेता पूछना चाहती है कि सीधा निशाना साधते हुए माननीय मुख्यमंत्री, गृह मंत्री से पूछा की मध्य प्रदेश में बात बात पर लोगों के घरों पर बुलडोजर चलता है। अब आरोपी प्रवेश शुक्ला के घर पर बुलडोजर कब चलेगा। कब गिराया जाएगा उसका मकान। या फिर उस पर रहम किया जायेगा क्योंकि वो भाजपा का नेता है, विधायक प्रतिनिधि है और पीड़ित आदिवासी समाज से आता है। इस प्रेस वार्ता में लोकसभा प्रभारी अमित सिंह, जिला अध्यक्ष ग्रामीण महर्षि सिंह, जिला अध्यक्ष शहर दीपक सिंह, जिला मीडिया प्रभारी वेद प्रकाश, लोकसभा सहसचिव मंजुला सिंह उपस्थित रहे।

Share:

Next Post

अजित के एक पोस्टर ने साफ कर दी महाराष्ट्र की सियासी तस्वीर, बगावत के पीछे ये है असली वजह

Wed Jul 5 , 2023
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में अजित पवार के एक खेल ने एनसीपी में दो फाड़ कर दी है। शक्ति प्रदर्शन वाले दिन जिस तरह से 30 से ज्यादा विधायकों का समर्थन मिलता भी दिख रहा है, इसने भी अजित खेमे के हौसले बुलंद कर दिए हैं। अब मीडिया के कैमरों ने अजित के साथ नंबर गेम […]