img-fluid

भोपाल में TET के विरोध में शिक्षकों का पांच दिनों से आंदोलन जारी, कल से ब्लॉक स्तर पर शुरू होगा उपवास

October 01, 2026

भोपाल। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के विरोध में शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। भोपाल के नीलम पार्क में शिक्षकों की धरने का आज पांचवा दिन है। अलग-अलग संभाग के शिक्षक चरणबद्ध तरीके से प्रदर्शन में शामिल हो रहे। गुरुवार को शहडोल संभाग के शिक्षक प्रदर्शन में शामिल होने नीलाम पार्क पहुंचे है। कल से ब्लॉक स्तर पर उपवास भी शुरू होगा।

टीईटी को लेकर शिक्षकों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। शिक्षकों की तीन प्रमुख मांगों को लेकर अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने बेमियाद धरना शुरू किया है। जबलपुर और ग्वालियर संभाग के शिक्षक पिछले तीन दिन में प्रदर्शन में शामिल हुए। चौथे दिन उज्जैन संभाग के शिक्षक भोपाल पहुंचे थे। आज शहडोल संभाग के शिक्षक प्रदर्शन में शामिल होने नीलाम पार्क पहुंचे है। कल से ब्लॉक स्तर पर उपवास भी शुरू होगा। शिक्षकों की मांग है कि सरकार उनसे संवाद करे। उनका कहना है कि सरकार ने कोर्ट में सही तरीके से पक्ष नहीं रखा।


  • तीन मांगें
    टीईटी से मुक्ति: लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त किया जाए। इसके लिए विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजने की मांग।
    सेवा गणना: प्रथम नियुक्ति की तारीख से सेवा अवधि गिनी जाए और उसी से वरिष्ठता तय हो।
    ई-अटेंडेंस: शिक्षकों के विभागीय और अन्य शासकीय दायित्वों को देखते हुए ई-अटेंडेंस व्यवस्था को स्वैच्छिक किया जाए।

    Share:

  • केंद्र और MP सरकार गायब...बालाघाट में आदिवासी बच्चों की मौत पर बोले राहुल गांधी

    Thu Oct 1 , 2026
    बालाघाट: मध्य प्रदेश के बालाघाट (Balaghat) में आदिवासी बच्चों की मौत का मामला अब सियासी मुद्दा बन गया है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी गुरुवार को बालाघाट पहुंचे और मृत बच्चों के परिवारों से मुलाकात की. उन्होंने सरकार पर आदिवासी इलाकों में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार की सुविधाएं नहीं पहुंचाने का […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved