
भोपाल। रातीबड़ इलाके में रहने वाले एक किशोर की शनिवार दोपहर नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए पहुंचा था। किसी को भी तैरना नहीं आने के कारण गहरे पानी में जाने से किशोर डूब गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पानी से शव निकलवाया और पीएम के लिए भेज दिया। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक ग्राम सिकंदराबाद निवासी नवाब खान टेलरिंग का काम करते हैं। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे हैं। मऌाला बेटा फ रहान खान (17) पढ़ाई छोडऩे के बाद गांव में ही मैकेनिक का काम सीख रहा था। शनिवार को फ रहान अपने कई अन्य दोस्तों के साथ गांव के बाहर नदी पर नहाने के लिए पहुंचा था। दोपहर करीब बारह बजे सभी दोस्त नहा रहे थे, तभी फ रहान गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगा। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम करने वाले ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से फ रहान को बाहर निकलवाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved