img-fluid

आचार्य के जन्मदिन पर मंदिर का ध्वजारोहण

November 22, 2022

नागदा। गुरू की महिमा का गुणगान करना कोई सरल कार्य नहीं है। गुरू वह शक्ति जो अपने शिष्य का कल्याण करने के लिए सदैव तत्पर रहती है। यह हमारे पुण्योदय में कमी है कि आज तक हमने गुरू शक्ति को पहचाने में कभी रूचि ही नहीं दिखाई है।
यह बात जन्म महोत्सव पर जैन कॉलोनी स्थिति शांतिनाथ राजेंद्र सूरी जैैन मंदिर में आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए साध्वीश्री सूर्यकांताश्रीजी मसा ने कही। उन्होंने कहा कि जिसके जीवन में गुरू की कृपा है। यानी आर्शीवाद है वह शिष्य नित्य नये कीर्तिमान को रचता है। सोमवार को मंदिर का 23वां ध्वजारोहण कार्यक्रम साध्वीश्री सूर्याकांता की निश्रा में आयोजित किया गया। इस मौके पर आचार्य विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी 89वां जन्म महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम की शुरूआत साध्वीश्री के मंगलाचरण से हुई। इस दौरान मंदिर परिसर में संगीतमय शक्रस्तव अभिषेक, सत्तर भेदी पूजन, शांति कलश का आयोजन किया गया। तत्पश्चात मंदिर की 23वीं ध्वजारोहण की गई।



ध्वजारोहण का लाभ जेके संघवी ठाणे एवं दाखाबाई शांतिलाल सकलेचा परिवार ने लिया। ध्वजारोहण का विधान श्रीसंघ अध्यक्ष हेमंत कांकरिया, डॉ. विपिन वागरेचा, अमित गुगलिया करवाया। जन्म महोत्सव के मौके पर मंदिर परिसर में विराजमान प्रतिमा का अभिषेक कर अक्षत से वधामना एवं 36 दीप प्रजलन का आयोजन किया गया। अभिषेक, वधामना एवं दीप प्रजलन करने का लाभ दाखाबाई शांतिलाल सकलेचा परिवार ने लिया। इस मौके पर साध्वीश्री ने धर्मसभा को भी संबोधित किया। जन्म महोत्सव आयोजित कार्यक्रम को आयुष बोहरा ने संगीतमय कर दिया। इस मौके पर नवयुवक परिषद परिवार द्वारा गोपाल गोशाला में गाय को लापसी व चारा एवं द्ररिद्र नारायण को भोजन करवाया गया। दोपहर जयंतसेन अष्ठप्रकारी पूजन का आयोजन किया गया। जिसका लाभ ब्रजेश कुमार बाबूलाल बोहरा परिवार ने लिया। मीडिया प्रभारी डॉ. विपिन वागरेचा ने बताया जन्म महोत्सव के मौके पर रात 8 बजे मंदिर परिसर में महाआरती के साथ भजन संध्या का आयोजन किया गया।

Share:

  • सिविल अस्पताल लांजी में धूल खा रही सोनोग्राफी मशीन

    Tue Nov 22 , 2022
    दस महीने से मरीज परेशान, नहीं हो रही है सोनोग्राफी लांजी। नगर परिषद लांजी अंर्तगत सिविल अस्पताल में जनवरी 2022 में क्षेत्र की विधायिका सुश्री हिना कावरे द्वारा दान की राशि लगभग 19 लाख की लागत से सोनोग्राफ ी सेवा चालू की गई थी, ताकि क्षेत्र की गर्भवती माताओं की मुफ्त सोनोग्राफी हो सके और […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved