
रीवा। रीवा लगातार बढ़ती चोरी की घटनाएं से शहर में हड़कंप मचा हुआ है। हद तो यह हो गई है आमजन की सुरक्षा करने वाली पुलिस अब अपने घर की सुरक्षा नहीं कर पा रही है। आए दिन चोरी की घटनाएं पुलिस लाइन कॉलोनी में लगातार हो रही है। आज दिन शुक्रवार की रात करीब एक बजे ए ब्लॉक के पीछे से चोर खिड़की से अंदर जाने की फिराक कर रहा था उसी समय घर के अंदर रह रहे लोगों की निगाह उस पर पड़ी और चोर चोर चिल्लाने लगे और कॉलोनी की महिलाएं, बच्चे लाठी डंडा लेकर उसका पीछा भी किया लेकिन अंधेरे का फायदा उठाते हुए वह भाग निकला। पुलिस लाइन में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी ने भी उसे भागते देखा और पीछा भी किया, लेकिन पकड़ नहीं पाए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved