आचंलिक

पल्हान टोल प्लाजा में टोल कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों के बीच चले लठ, घटना में दो घायल

रीवा। बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित पल्हान टोल प्लाजा, जहा आए दिन विवाद होता रहता है, बीती देर रात 2 बजे के आसपास टोल प्लाजा में टोल कर्मचारी और स्थानीय लोगो मे जमकर लठ बाजी हो गई, जिस घटना मे दो लोग घायल बताए जा रहे हैं।



जिसमे ग्राम पल्हान निवासी विनोद सिंह (सिरमौर विधायक प्रतिनिधि) एवं विमल सिह नाम का युवक घायल हो गया है, घायल लोगो ने टोल कर्मचारियों पर मारपीट का आरोप लगाया है, वही मारपीट कि घटना के बाद पीड़ित बैकुन्ठपुर थाने पहुंचे, जहा पीढितो की रिपोर्ट थाने में नही दर्ज किए जाने से आक्रोशित लोगों ने आज सुबह थाने के सामने बीच सड़क पर बैठकर रीवा सिरमौर मार्ग पर चक्का जाम लगा दिया है, मौके पर भारी भीड़ एकत्रित है, और थाना प्रभारी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं, फिलहाल पूरा घटना क्रम जो जाँच का विषय बन गया है।

Share:

Next Post

जनता त्रस्त.. जिमेदार मस्त... शासन की योजनाओं का पलीता लगा रहे है ग्राम पंचायत सचिव

Fri Jun 2 , 2023
पंचायत के निर्माण कार्य में जमकर की जा रही है लीपापोती नदारद रहते हैं सचिव जिम्मेदार हुई है बेखबर रीवा। एक और मध्यप्रदेश के तरह सरकार के द्वारा कई तरह की योजनाएं हितग्राहियों एवं जनता के लिए संचालित कर रही है लेकिन कुछ जिम्मेदार सरकार की छवि को धूमिल करने के लिए तुले हुए हैं […]