भाजपा नेता की हत्या के मामले में एनआईए की चार्जशीट दाखिल
किलर स्क्वाड करती है टारगेट किलिंग
नई दिल्ली। कर्नाटक (karnataka) में भाजपा नेता प्रवीण नेतारू ( bjp leader praveen netaru ) की हत्या के मामले में एनआईए (nia) ने चार्जशीट (charge sheet) दाखिल की, जिसमें प्रतिबंधित आतंकी संगठन पीएफआई (pfi) के खतरनाक मंसूबों का खुलासा हुआ। यह संगठन हिंदू नेताओं की हत्या कर देश को इस्लामी राष्ट्र बनाना चाहता था और इसके लिए उन्होंने 20 लोगों की स्पेशल टीम (special team) बनाई थी।
चार्जशीट में एनआईए ने कहा है कि लोगों में डर फैलाने के लिए पीएफआई ने भाजपा नेता प्रवीण नेत्तारू की हत्या की थी। साथ ही यह संगठन 2047 में देश में इस्लामी शासन लागू करना चाहता था। इसके लिए पीएफआई के निशाने पर कई हिन्दूवादी नेता थे, जिनकी हत्या के लिए 20 सदस्यों की एक स्पेशल टीम बनाई गई थी, जिन्हें हथियार चलाने का प्रशिक्षण भी दिया गया था। इसी मंशा के तहत भाजपा नेता प्रवीण नेतारू की हत्या की गई थी। चार्जशीट में 20 लोगों के नाम दर्ज हैं। पीएफआई ने एक खुफिया टीम बनाई हुई थी, जिसे सर्विस टीम या फिर किलर स्क्वाड कहा जाता था। ये टीम ही लोगों की टारगेट किलिंग करती थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved