
इंदौर। श्री धरणीधर पाश्र्वनाथ जिनालय की 12वीं वर्षगांठ उत्साह और उमंग के साथ मनाई गई। मातृ हृदय अमितगुणा श्रीजी महाराज की प्रेरणा से आयोजित इस महोत्सव में बड़ी संख्या में श्वेतांबर जैन समाजजन एकत्रित हुए। हाईलिंक सिटी स्थित पाश्र्व कल्पतरु धाम में शुक्रवार को धर्म और भक्ति का उत्साह देखा गया। अध्यक्ष पुंडरिक पालरेचा ने बताया की वर्षगांठ महोत्सव की शुरुआत अलसुबह समाजजनों का जिनालय आगमन शुरू हो गया था। सुबह 6.45 बजे मूलनायक भगवान श्री धरणीधर दादा के भव्य अभिषेक के साथ हुई। इसके पश्चात विधि-विधान से सत्तरभेदी पूजन संपन्न किया गया। समाजजनों ने केसर, पुष्प, ब्रास और मुकुट पूजा के माध्यम से प्रभु की भक्ति की। मंत्रोच्चार और भक्ति गीतों से पूरा मंदिर परिसर धर्ममय हो गया।

गाजे-बाजे के साथ हुआ ध्वजारोहण
आयोजन का मुख्य आकर्षण शिखर पर ध्वजारोहण का रहा। सुबह 8 बजे गाजे-बाजे के साथ जयकारों के बीच मंदिर के शिखर पर नई धर्मध्वजा फहराई गई। इस दृश्य के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात सभी उपस्थित समाजजनों के लिए नवकारसी (स्वल्पाहार) का आयोजन किया गया।
इन प्रमुख समाजजनों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर विजय मेहता, मनीष सुराणा, संजय मोगरा, शांतु पालरेचा, दीपेश-मोना कोठारी, अरविंद डोसी, सिद्धांत जैन, अर्पित मारू, दीपक सुराणा, सुरेश लोढ़ा, दिलीप खिमेसरा, अनिल महाराजा, प्रदीप जैन, विशाल बम, सुरेश बोथरा, पीयूष संघवी, आनंद भंसाली सहित समाज के कई प्रबुद्धजन और गणमान्य सदस्य विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विजय मेहता ने चढ़ाई ध्वजा
जैन श्वेताम्बर महासंघ के अध्यक्ष विजय मेहता द्वारा हर वर्ष ध्वजा का लाभ लिया जाता है। आज भी मंदिर के 12वें वर्षगांठ महोत्सव पर मेहता परिवार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उनके परिवार के साथ ही मनीष सुराणा भी मौजूद रहे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved