img-fluid

सुबह इंदौर की तारीफ करने वाली आप की महापौर ने शाम को सरकार को घेरा

  • February 18, 2025

    • कई विभागों में भ्रष्टाचार, लेकिन सरकार उन्हें बचाने का काम कर रही

    इंदौर। महापौर सम्मेलन में शामिल होने आई आप की एकमात्र महापौर रानी अग्रवाल ने कल सुबह तो इंदौर नगर निगम की स्वच्छता और कार्यों की तारीफ की, लेकिन शाम को उन्होंने प्रदेश सरकार को ही घेर दिया। सिंगरौली से आम आदमी पाटी की महापौर और प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने कल शाम आप कार्यकर्ताओं से बात की और उनसे इंदौर में चलने वाली गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि दिल्ली की हार से हमको निराश नहीं होना है। वहां भाजपा ने झूठ तंत्र का सहारा लिया है और भाजपा तथा आप को मिले वोटों में मात्र 2 प्रतिशत का अंतर है।

    अटलबिहारी वाजपेयी और इंदिरा गांधी जैसे नेताओं को भी हार का सामना करना पड़ा था। हमें जनता के बीच अपने कार्यों के माध्यम से संघर्ष जारी रखना होगा। अग्रवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता आज भी अच्छे कामों के कारण आप को पसंद करती है। कल सुबह इंदौर में हुए योग सत्र में उन्होंने नगर निगम के स्वच्दता अभियान और नाला सफाई की भी तारीफ की थी, लेकिन शाम को कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। किसानों को गेहूं और धान का जो समर्थन मूल्य देने की घोषणा की गई थी, उस वादे से भाजपा मुकर रही है।


    किसान अपने आपको ठगा महसूस कर रहा है। इसको लेकर आप किसानों को साथ लेकर आंदोलन करने जा रही है। सरकार की कुनीतियों की वजह से प्रदेश कर्जदार बन गया है। हर महीने कर्जा लिया जा रहा है। वहीं मेट्रो संचालन और परिवहन विभाग में हुए भ्रष्टाचार के दोषियों को सरकार बचा रही है। कोई बड़ा उद्योगपति निवेश करने याहं नहीं आया, केवल सरकार प्रचार तंत्र पर पैसा खर्च कर रही है। अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे लगातार लोगों से संपर्क रखें और सरकार विरोधी नीतियों से अवगत कराएं। अग्रवाल पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने वहां मौजूद पदाधिकारियों से कहा कि किसानों के आंदोलन को लेकर जिला स्तर पर प्रदर्शन किए जाने की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी। उन्होंने पार्टी की सदस्य संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया।

    Share:

    Toronto: 'हम चमगादड़ की तरह उल्टे लटके हुए थे', विमान में सवार लोगों ने बताई आपबीती

    Tue Feb 18 , 2025
    टोरंटो। डेल्टा एयरलाइंस का एक विमान कनाडा के टोरंटो हवाई अड्डे पर हादसे का शिकार हो गया था। अब इस विमान हादसे की तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाजा लगाया जा सकता है। दरअसल विमान लैंडिंग के वक्त अनियंत्रित होकर पलट गया। गनीमत रही कि इतना बड़ा हादसा होने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved