क्राइम जिले की खबरें देश मध्‍यप्रदेश

चांचौड़ा में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपियों ने बेहोशी की हालत में वीडियो भी बनाया

गुना । जिले के चांचौड़ा में 15 साल की छात्रा से समूहिक दुष्कर्म (girl gang rape) का मामला सामने आया है। वीडियो में दरिंदगी (Poverty) की सारी हदें पार होती नजर आ रही हैं। कार में बैठे आरोपी को बेहोशी की हालत में पड़ी छात्रा से छेड़छाड़ करते देखा जा सकता है, हालांकि गैंगरेप के 7 आरोपी गिरफ्तार हो गए हैं और दो अब भी फरार हैं। फरार आरोपी वीडिया वायरल कर खुद को बेगुनाह बता रहे हैं।

छात्रा से गैंगरेप (girl gang rape) की घटना के बाद शनिवार सुबह गुना के चांचौड़ा में 3 घंटे जमकर हंगामा हुआ। बीनागंज-चांचौड़ा रोड जाम कर दी गई। चांचौड़ा से मौजूदा विधायक और पूर्व विधायक भी प्रदर्शन में शामिल हुए। पुलिस और प्रशासन के आरोपियों पर सख्त एक्शन लेने के आश्वासन पर लोग धरने से उठे। इसके कुछ देर बाद ही बड़ी संख्या में महिलाएं और छात्राएं चांचौड़ा एसडीएम ऑफिस जा पहुंचीं। ऑफिस का घेराव करते हुए बोलीं- कहां है आपका बुलडोजर। महिलाएं बाजार में आरोपियों का जुलूस निकालने की मांग कर रही हैं।



बता दें, शुक्रवार रात्रि में छात्रा एक मकान के पीछे बेहोश मिली थी। पुलिस ने आरोपियों पर पॉक्सो और किडनैपिंग में केस दर्ज किया है। गिरफ्तार किए गए 3 आरोपियों में से एक नाबालिग है। छात्रा के अपहरण में 9 लोगों के शामिल होने की बात सामने आई है। प्रभारी एसपी विनोद चौहान ने बताया कि छात्रा के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। बच्ची के पिता को फोन आया तो वह कुछ लोगों के साथ घटनास्थल पहुंचे थे। वहां आरोपियों को भागते हुए बच्ची के पिता ने देख लिया था। बच्ची के पिता आरोपियों को पहले से पहचानते थे। घटना से नाराज लोग चांचौड़ा-बीनागंज रोड पर जाम लगाकर धरने पर बैठ गए थे। धरने में पूर्व विधायक और मौजूदा विधायक भी शामिल हुए। पुलिस की समझाइश के बाद धरना खत्म हुआ, तब जाकर चांचौड़ा -बीनागंज रोड पर आवागमन शुरू हो सका।

पिता बोला, आरोपियों की संख्या 9
लडक़ी के पिता ने बताया कि बेटी 10वीं की छात्रा है। शुक्रवार सुबह स्कूल के लिए निकली थी। 4.30 बजे तक वापस आ जाती है, लेकिन जब काफी देर हो गई तो पहले हमने सोचा कि शायद सहेली के साथ होगी। देर शाम तक नहीं लौटी तो उसे खोजने निकले। इसी बीच फोन आया कि बच्ची एक मकान के पीछे पड़ी हुई है। वहां पहुंचे तो बेटी बेहोश पड़ी थी। उसे इलाज के लिए बीनागंज स्वास्थ्य केंद्र ले गए, वहां से गुना रेफर कर दिया। बच्ची के साथ गलत काम हुआ है। बच्ची के पिता और अन्य लोगों का कहना है कि आरोपियों की संख्या 9 है। कलेक्टर फ्रैंक नोबल ए ने बताया कि 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनको राजस्व विभाग ने बिल्डिंग परमिशन के दस्तावेज दिखाने के लिए नोटिस दिया है। 24 घंटे में जवाब देने के लिए समय दिया गया है। इसके बाद विभाग अपनी कानूनी कार्रवाई करेगा। बच्ची के बयान हो गए हैं। गुना एएसपी श्वेता गुप्ता ने बताया कि चांचौड़ा थाने में अपहरण समेत पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। जांच की जा रही है। बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

अब तक इन्हें गिरफ्तार किया गया
पहला आरोपी: विवेक मीना (उम्र: 20) पिता का नाम: भगवान सिंह मीणा पता: चांचौड़ा रोड बीनागंज पिता का व्यवसाय: कृषि

दूसरा आरोपी: मोहित मीना (उम्र: 21) पिता का नाम: राजन सिंह मीणा पता: वार्ड क्रमांक 9, चांचौड़ा पिता का व्यवसाय: सीमेंट विक्रेता

तीसरा आरोपी- नाबालिग
चौथा आरोपी (फरार): रामजीवन मीना (उम्र: 20) पिता का नाम: हेमराज मीना पता: ग्राम हिंगोना, चांचौड़ा पिता का व्यवसाय: कृषि

विधायक बोले, सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार करे पुलिस
घटना से नाराज लोगों ने चांचौड़ा -बीनागंज रोड पर जाम लगा दिया था। लोग चांचौड़ा थाने में ज्ञापन देने पहुंचे। चांचौड़ा से कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह भी मौके पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा कि पूरे 9 आरोपियों को गिरफ्तार कीजिए, तभी यहां से उठेंगे। उन्होंने आरोपियों के घर गिराने की मांग की है। चांचौड़ा की पूर्व विधायक और भाजपा नेता ममता मीणा भी प्रदर्शन में शामिल हुईं। पूर्व विधायक के साथ उनके पति रिटायर्ड आईपीएस रघुवीर सिंह मीणा भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

कमलनाथ बोले, प्रदेश में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं
घटना पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, प्रदेश में बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब है। एनसीआरबी के आंकड़ों में भी प्रदेश मासूमों से दुष्कर्म में देश में अव्वल है। सरकार बहन-बेटियों को सुरक्षा देने की बजाय रोज चुनावी इवेंट में लगी हुई है।

Share:

Next Post

इस वजह से कृति सेनन की मां ने एक्ट्रेस को 'लस्ट स्टोरीज' न करने की दी थी सलाह

Thu Nov 3 , 2022
डेस्क। कृति सेनन हिंदी सिनेमा की प्रतिभाशील अभिनेत्रियों में से एक हैं। पंजाबी परिवार के ताल्लुक रखने वाली ये अभिनेत्री आज भी जमीन से जुड़ी हुई हैं। हाल ही में अभिनेत्री मशहूर फिल्म निर्देशक करण जौहर के शो कॉफी विद करण के सेट पर पहुंचीं थीं। इस दौरान उन्होंने बताया कि वह किसी भी प्रोजेक्ट […]