भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

सर्वार्थसिद्धि योग में शक्ति का आगमन

शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्र आज से शुरू, बनेंगे कई मंगलकारी संयोग

भोपाल। शक्ति की उपासना के नौ दिनी पर्व शारदीय नवरात्र की शुरुआत आज सर्वार्थ सिद्धि योग में शक्ति के आगमन के साथ शुरू हुआ। पहले दिन आज माता के शैलपुत्री स्वरूप का पूजन किया जा रहा है। इस बार 17 से 25 अक्टूबर के दौरान चार सर्वार्थ सिद्धि, सिद्धि महायोग, अमृत योग और बुद्धादित्ययोग का मंगलकारी संयोग बनेगा। ज्योर्तिविद् आचार्य शिवप्रसाद तिवारी के अनुसार इस वर्ष नवरात्र में 17, 19, 23 व 24 अक्टूबर को सर्वार्थसिद्धि योग, 18 व 24 को सिद्धि महायोग, 17, 21 व 25 अक्टूबर को अमृत योग, 18 को प्रीति, 19 को आयुष्मान, 20 को सौभाग्य व 21 को ललिता पंचमी का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है। 25 अक्टूबर को नवमी और दशहरा एक साथ होंगे। शहर में नवरात्र की तैयारियां पूरी हो गई हैं। अब सिर्फ मातारानी के विराजने का इंतजार है। इस बार 1200 से अधिक जगहों पर माता रानी विराजेंगी। मातारानी के पंडाल स्थल तक ले जाने का सिलसिला शुक्रवार की शाम से ही शुरू गया। आज पूरे उत्साह के साथ शुभ मुहुर्त में घट स्थापना की जा रही है। श्रद्धालुओं को मंदिर प्रांगण में सुरक्षित शारीरिक दूरी बनानी होगी। साथ ही मास्क लगाने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। 25 अक्टूबर तक माता के मंदिर व पंडाल सजे रहेंगे। पंडालों के आसपास हर साल की तरह मेले नहीं लगेंगे। पंडालों में प्रवेश के पहले श्रद्धालुओं के शरीर का तापमान भी नापा जाएगा। सर्दी-खांसी व बुखार होने पर मातारानी के पंडालों में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। चामुण्डा दरबार के पंडित रामजीवन दुबे ने बताया कि शहर में जगह-जगह आकर्षक झांकियां सजाकर मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना जयकारों के बीच की जाएगी। कोरोना काल में घरों में भी घट स्थापना कर श्रद्धालु मां की आराधना करेंगे और दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा का पाठ कर नौ दिन तक व्रत रखेंगे। शहर के देवी मंदिरों में भी रोशनी से सजाया गया है।

Share:

Next Post

घर मे इन चीजों का प्रयोग नहीं करें, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

Sat Oct 17 , 2020
नई दिल्ली। कई बार देखा जाता है कि एक भरा पूरा परिवार यकायक ही दरिद्रता के सागर में बह जाता है और उसका जीवन तबाह हो जाता हैं। इसका कारण बनती है कुछ ऐसी गलतियां जो जिनके बारे में शास्त्रों में उल्लेखित किया गया हैं। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा […]