जीवनशैली

घर मे इन चीजों का प्रयोग नहीं करें, वरना उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान


नई दिल्ली। कई बार देखा जाता है कि एक भरा पूरा परिवार यकायक ही दरिद्रता के सागर में बह जाता है और उसका जीवन तबाह हो जाता हैं। इसका कारण बनती है कुछ ऐसी गलतियां जो जिनके बारे में शास्त्रों में उल्लेखित किया गया हैं। हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे है जिनके प्रयोग से जीवन में कई परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं और दरिद्रता का आगमन होने लगता हैं। तो आइये जानते है उन चीजों के बारे में ताकि आप सतर्क रहें और इन चीजों को काम में ना ले।

– घर में नहीं रखनी चाहिए इस तरह की मूर्तियां
हर हिन्दू परिवारों में मंदिर देखा जा सकता है। कुछ लोग घर में अलग से एक पूजा कक्ष बनवाते हैं जहां भगवान की विशाल एवं भव्य मूर्तियों को स्थापित किया जाता है। किंतु वहीं कुछ लोग घर के किसी एक कोने को भगवान की पूजा के लिए समर्पित करते हुए छोटा-सा मंदिर बनवाते हैं। छोटा हो या बड़ा, घर में बने मंदिर से हर किसी की आस्था एवं भावनाएं जुड़ी होती हैं। वास्तु विज्ञान के अनुसार घर में भूल से भी ‘खंडित मूर्तिÓ ना रखें। वास्तु शास्त्र की मानें तो ऐसी मूर्तियां घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती हैं। दूसरी ओर शास्त्रीय मान्यताओं के अनुसार खंडित मूर्तियों की पूजा करने से देवतागण नाराज होते हैं।

– नहीं रखना चाहिए ऐसे फूल
प्रतिदिन पूजा करते समय हार-फूल देवी-देवताओं को चढ़ाएं जाते है। लेकिन पूजा करने के बाद अक्सर ये हार-फूल वहीं रखे-रखे सूख जाते हैं या मुरझा जाते हैं और ऐसे ही पड़े रहते हैं। लेकिन आपको बता दें कि सूखे हुए हार-फूल घर में रखना अशुभ होता है। इसीलिए पूजा के बाद जब ये सूखने लगें तो इन्हें घर के गमलों और पौधों में डाल देना चाहिए। ताकि अन्य पौधों के लिए ये खाद का काम कर सकें।

– नहीं रखना चाहिए तुलसी का सूखा पौधा
आमतौर पर घर में तुलसी के पौधे का होना शुभ होता है, लेकिन अगर किसी कारणवश आपके घर की तुलसी का पौधा सूख जाता है तो आप उसे नदी या तालाब में प्रवाहित कर दें। यह दरिद्रता को बढ़ावा देता है।

– टूटे या खंडित दीपक नहीं जलाने चाहिए
ध्यान रहे कि पूजा पाठ के दौरान हमेशा अखंडित दीपक ही भगवान के सामने जलाएं। अगर वो दीपक मिट्टी का हो और कहीं से जरा सा भी टूट गया हो तो पूजा में उसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। यहां तक की ऐसे दीपक को घर में भी नहीं रखना चाहिए।

Share:

Next Post

अब कोई भी अवैध कॉलोनी वैध नहीं होगी

Sat Oct 17 , 2020
भोपाल। प्रदेश की 6800 से ज्यादा अवैध कॉलोनियां फिलहाल वैध नहीं होंगी। राज्य सरकार ने अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण का प्रावधान खत्म कर दिया है। नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह के मुताबिक 3 जून 2019 को हाईकोर्ट ने इस धारा पर आपत्ति जताते हुए अवैध कॉलोनियों के नियमितीकरण पर रोक लगा दी थी। इसके बाद […]